Trending Now

UP Teacher Bharti 2026: यूपी PRT के 12405 पदों पर आवेदन की लास्ट डेट आज है

Rama Posted on: 2026-11-04 11:22:00 Viewer: 40 Comments: 0 Country: India City: Lucknow

UP Teacher Bharti 2026: यूपी PRT के 12405 पदों पर आवेदन की लास्ट डेट आज है UP Teacher Recruitment 2026: Today is the last date to apply for 12,405 UP PRT posts.

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में प्राइमरी टीचर (PRT) के 12405 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज यानी 4 नवंबर 2026 निर्धारित है। ऐसे में जो उम्मीदवार सरकारी टीचर बनना चाहते हैं और अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं वे बिना देरी करते हुए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। आज के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।

7 नवंबर तक फॉर्म में सुधार का मौका
ऐसे उम्मीदवार जिनसे एप्लीकेशन फॉर्म भरने में कोई गलती हो गई है तो उनको इसमें सुधार का मौका दिया गया है। करेक्शन के लिए विंडो 7 नवंबर 2026 तक ओपन रहेगी।

PRT पदों के लिए क्या है योग्यता
प्राइमरी टीचर भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने ग्रेजुएशन के साथ डीएलएड/ बीटीसी/ बीएलएड आदि पास किया हो और साथ ही यूपी टीईटी या सीटीईटी एग्जाम भी क्वालीफाई किया हो। शहरी क्षेत्रों के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित है। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग को छूट मिलेगी। इसके अलावा एफिलिएटेड प्राइमरी स्कूल/ एडेड स्कूल के लिए अधिकतम उम्र 62 साल निर्धारित है।

एप्लीकेशन प्रॉसेस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए स्वयं ही घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म एवं फीस जमा की जा सकती है। आपके लिए डायरेक्ट लिंक एवं फॉर्म भरने की स्टेप्स नीचे दी जा रही हैं-

यूपी पीआरटी एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर विजिट करें।
होम पेज पर सहायक अध्यापक भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
होम पेज पर सहायक अध्यापक भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
नए पेज पर पहले क्रिएट योर OTR ID पर क्लिक करके इसे जेनरेट कर लें।
इसके बाद साइन इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

आवेदन शुल्क
इस भर्ती में शामिल होने के लिए कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग शुल्क निर्धारित है। जहां जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 1000 रुपये वहीं एससी, एसटी वर्ग को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। पीएच (दिव्यांग) अभ्यर्थियों के लिए फीस 300 रुपये निर्धारित की गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 12405 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से सहायक अध्यापक प्राथमिक, शहरी क्षेत्र के लिए कुल 11508 पद और सहायक अध्यापक प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय) के लिए कुल 897 पद आरक्षित हैं।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall