Trending Now

इंडियन बैंक में 1500 पदों के लिए निकली भर्ती, स्नातक पास कर सकते हैं अप्लाई

Rama Posted on: 2026-11-04 11:22:00 Viewer: 45 Comments: 0 Country: India City: New Delhi

इंडियन बैंक में 1500 पदों के लिए निकली भर्ती, स्नातक पास कर सकते हैं अप्लाई Recruitment announced for 1,500 posts at Indian Bank; graduates are eligible to apply.

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे ऐसे युवा जो ग्रेजुएशन कर चुके हैं, उनके लिए सुनहरा मौका है। इंडियन बैंक की ओर से देशभर के विभिन्न राज्यों में अप्रेंटिसशिप के 1500 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रॉसेस कल यानी 5 नवंबर से स्टार्ट कर दी जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 तक जारी रहेगी। पात्र अभ्यर्थी तय तिथिओ के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता एवं उम्र
इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 साल होनी चाहिए अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 2 नवंबर 1998 से पहले और 1 नवंबर 2006 के बाद न हुआ हो। एससी/ एसटी/ ओबीसी/ पीडब्ल्यूबीडी वर्ग को ऊपरी उम्र में छूट मिलेगी।

किस राज्य में कितने पद रिक्त?
इस भर्ती के माध्यम से देशभर के विभिन्न राज्यों में कुल 1500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। राज्य के अनुसार पदों की संख्या आप नीचे दी जा रही टेबल से देख सकते हैं।

चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चयन के लिए पहले ऑनलाइन टेस्ट में भाग लेना होगा। इसमें सफल होने पर अभ्यर्थियों को लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट में भाग लेना होगा।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड
इस भर्ती में मेट्रो सिटी/ शहरी ब्रांचेज में नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों को 15,000 रुपये वहीं ग्रामीण/ सेमी अर्बन ब्रांचेज में नियुक्त होने पर 12,300 रुपये मंथली स्टाइपेंड दिया जायेगा।

एप्लीकेशन प्रॉसेस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in पर जाकर भरा जा सकता है। आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को पोर्टल nats.education.gov.in पर खुद को रजिस्टर्ड करना अनिवार्य है। अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। फॉर्म जमा करने के साथ जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 7500 रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा एससी, एसटी एवं दिव्यांग वर्ग से आने वाले के लिए फीस 175 रुपये निर्धारित है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall