Ujjain News: धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर उज्जैन में विरोध, संतों ने की ईशनिंदा कानून बनाने की मा
Bihar News: बिहार में दर्दनाक हादसा: मिट्टी का टीला धंसने से तीन मासूम बच्चियों की मौत
IND vs NZ 1st ODI: पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया
Mahadev Satta App Case: महादेव सट्टा एप केस: सौरभ चंद्राकर आठ दिन की सीबीआई रिमांड पर
Singrauli News: विंध्य स्कूल सरई में मानव श्रृंखला से बनाई दीपक और स्वास्तिक की आकर्षक आकृतियां
Singrauli News: एनसीएल जयंत के आवासीय परिसर में कथित अवैध निर्माण का मामला, B-174 में पहुंचाई गईं ईं
Singrauli News: युवा संसद प्रतियोगिता में प्रगति पांडेय ने हासिल किया प्रथम स्थान
Singrauli News: महुली पाठ विद्यालय में अतिथि शिक्षक भर्ती पर उठे सवाल, सनातन रक्षा मंच ने डीईओ को सौ
Singrauli News: पार्षद अनिल वैश्य ने निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय पर
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में विक्रेता विकास कार्यक्रम आयोजित, पारदर्शिता और नैतिक व्यावसाय
Railway New Vacancy 2026: Short notice issued for Railway 'Isolated' category recruitment; applications to begin from November 5.
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे में सरकारी नौकरी पाने की तैयारियों में लगे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से आइसोलेटेड कैटेगरी (CEN- 09/26) के तहत आने वाले विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती नई भर्ती के लिए आवेदन 5 नवंबर से शुरू हो जायेंगे जो निर्धारित अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2026 तक जारी रहेंगे।
आरआरबी आइसोलेटेड भर्ती के लिए क्या है योग्यता?
इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार 12वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट होना तक आवश्यक होगा। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष वहीं अधिकतम आयु पदानुसार 30/ 32/ 33/ 35/ 40 वर्ष तक हो सकती है। आरक्षित वर्ग को उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को ध्यान में रखकर की जाएगी। एलिजिबिलिटी की विस्तृत जानकारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन के साथ साझा की जाएगी।
सिलेक्शन प्रॉसेस
इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले CBT एग्जाम में शामिल होना होगा। इस चरण में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को अगले राउंड स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट/ SST/ परफॉर्मेंस टेस्ट/ टीचिंग स्किल टेस्ट (यदि लागू हो)/ डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन/ मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जायेगा। सभी राउंड के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 195 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पद के अनुसार लेवल 2 से लेकर लेवल 7 तक वेतन प्रदान किया जायेगा।
एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से पोर्टल rrbapply.gov.in पर किया जायेगा। अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। फॉर्म भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये वहीं एससी, एसटी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फीस 250 रुपये जमा करनी होगा। आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा किया जा सकता है।
सीबीटी 1 के बाद जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 400 रुपये एवं एससी, एसटी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को पूरा 250 रुपये रिफंड कर दिया जायेगा।