Singrauli News: जन विश्वास शिविर की तिथि बदली, अब 13 नवंबर को ग्राम तियरा में होगा आयोजन
Singrauli News: सुरक्षित बचपन अभियान: विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट और साइबर अपराधों के प्रति किया जा
Singrauli News: धान खरीदी में फर्जी पंजीयन का मामला, कंप्यूटर ऑपरेटर उपार्जन कार्य से हटाए गए
Singrauli News: दीपावली पर पटाखों के निर्माण और बिक्री पर रहेगी प्रशासन की सख्ती, नियम तोड़ने पर होग
Singrauli News: बंधा कोल माइन्स के विस्थापित परिवारों को मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं, कलेक्टर ने दिए निर
Singrauli News: सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार, पीएम राहत योजना
Singrauli News: जिला अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर कलेक्टर नाराज, सात दिन में सुधार के निर्देश
Singrauli News: 5.60 लाख रुपये की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, बरगवां पुलिस ने की कार्रवाई
Singrauli News: तथाकथित लोग भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के नाम से फर्जी पत्र वायरल कर फैला रहे भ्र
Singrauli News: हुनर को मिला सम्मान, बालिकाओं की हस्तनिर्मित कलाकृतियों की न्यायाधीशों ने की सराहना
Mahadev Betting App Case: Saurabh Chandrakar placed on eight-day CBI remand
11 नवंबर तक होगी पूछताछ, सुरक्षा कारणों से दिल्ली ले जाने की तैयारी, ईडी भी कस्टडी लेने की प्रक्रिया में जुटी
Mahadev Satta App Case: महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को बुधवार को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने सीबीआई को सौरभ चंद्राकर की आठ दिन की रिमांड दे दी। अब सीबीआई 11 नवंबर तक उससे पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
रिमांड अवधि पूरी होने के बाद 12 नवंबर को सौरभ चंद्राकर को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। सुरक्षा कारणों को देखते हुए सीबीआई उसे रायपुर के बजाय दिल्ली ले जाकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी सौरभ चंद्राकर की कस्टडी हासिल करने के लिए अदालत में आवेदन दाखिल किया है। ऐसे में आने वाले दिनों में सीबीआई के साथ ईडी की जांच भी इस मामले में महत्वपूर्ण हो सकती है।
ओमान से हुई थी गिरफ्तारी
सौरभ चंद्राकर को रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर 8 जुलाई 2026 को ओमान की रॉयल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई और ईडी ने भारत सरकार के माध्यम से ओमान को उसके प्रत्यर्पण का औपचारिक प्रस्ताव भेजा था। इसके साथ ही मामले से जुड़े साक्ष्य और दस्तावेज भी ओमान के अधिकारियों को उपलब्ध कराए गए थे।
भारत सरकार की एजेंसियों, इंटरपोल और ओमान के अधिकारियों के बीच हुई प्रक्रिया के बाद प्रत्यर्पण को मंजूरी मिली। इसके बाद सीबीआई की टीम ओमान की राजधानी मस्कट पहुंची और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 1 नवंबर को सौरभ चंद्राकर को लेकर भारत पहुंची।
अब आठ दिन की सीबीआई रिमांड के दौरान उससे पूछताछ की जाएगी। जांच एजेंसियों की नजर मामले से जुड़े वित्तीय लेनदेन, नेटवर्क और अन्य आरोपियों की भूमिका से संबंधित जानकारियां जुटाने पर रहेगी।