Trending Now

Singrauli News: जन विश्वास शिविर की तिथि बदली, अब 13 नवंबर को ग्राम तियरा में होगा आयोजन

Rama Posted on: 2026-11-05 17:34:00 Viewer: 111 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: जन विश्वास शिविर की तिथि बदली, अब 13 नवंबर को ग्राम तियरा में होगा आयोजन Singrauli News: Date for 'Jan Vishwas Shivir' (Public Trust Camp) changed; it will now be held on November 13 in Tiyara village.

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 6 नवंबर को प्रस्तावित शिविर अपरिहार्य कारणों से स्थगित

Singrauli News: सिंगरौली। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत 6 नवंबर को आयोजित होने वाला जन विश्वास शिविर अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अब यह शिविर 13 नवंबर 2026 को ग्राम तियरा में आयोजित किया जाएगा।

शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनकर उनके निराकरण की कार्रवाई की जाएगी, ताकि लोगों को शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिविर के आयोजन की आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएंगे। आमजन से अपील की गई है कि वे 13 नवंबर को ग्राम तियरा में आयोजित जन विश्वास शिविर में पहुंचकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall