Singrauli News: टीएचआर वितरण में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, शत-प्रतिशत वितरण के साथ रोजाना मांगी रिपो
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल की वॉकथॉन में दिखा उत्साह, 300 से अधिक प्रतिभागियों ने दिया गुणवत
Singrauli News: हरिहर तालाब के रिनोवेशन कार्य को तीन माह में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के आयुक्त ने
Singrauli News: हत्या, अवैध वसूली और राजनीतिक संरक्षण के आरोपों से घिरी ऊर्जाधानी? भूपेंद्र हत्याकां
Singrauli News: सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा को मिली देवसर तहसीलदार की जिम्मेदारी
Singrauli News: देवसर में बस और टेम्पो स्टैंड बनाने की उठी मांग, युवाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Singrauli News: NH-39 पर बड़ा हादसा टला, अल्टो कार को बचाने के
BHU Non-Teaching Recruitment 2026: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में नॉन-टीचिंग के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्ट
इस सरकारी संस्थान में नॉन-टीचिंग पदों पर हो रही भर्ती, जल्द करें अप्लाई
RSSB Junior Engineer Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर
Singrauli News: Case of fraudulent registration in paddy procurement; computer operator removed from procurement duties.
वन पट्टाधारी किसानों के पंजीयन में नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया, तीन दिन में मांगा पालन प्रतिवेदन
Singrauli News: सिंगरौली। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए वन पट्टाधारी किसानों के पंजीयन में अनियमितता का मामला सामने आने के बाद सहकारिता विभाग ने कार्रवाई की है। उप आयुक्त सहकारिता, जिला सिंगरौली ने संबंधित पंजीयन केंद्रों में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को तत्काल प्रभाव से उपार्जन कार्य से पृथक करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को तीन दिवस के भीतर कार्रवाई का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया है।
मामले में जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर संबंधित पंजीयन केंद्र प्रभारियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। जवाब में पंजीयन केंद्र प्रभारियों ने बताया कि पंजीयन कार्य में लगे ऑपरेटरों को स्वतंत्र आईडी जारी की गई थी और फर्जी पंजीयन में उनकी कोई सहभागिता नहीं थी।
वहीं, कंप्यूटर ऑपरेटरों से वन पट्टाधारी किसानों के पंजीयन में इस्तेमाल किए गए दस्तावेज और साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा गया था, लेकिन किसी भी ऑपरेटर ने निर्धारित दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए। विभाग ने प्राप्त जवाबों को असंतोषजनक मानते हुए प्रथम दृष्टया आवश्यक दस्तावेजों के बिना पंजीयन किए जाने की अनियमितता पाई।
वन पट्टा आदेश का सत्यापन करना था अनिवार्य
मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की पंजीयन नीति के अनुसार वन पट्टाधारी किसानों का पंजीयन करने से पहले उनके वन पट्टा आदेश का परीक्षण करना और उसकी छायाप्रति प्राप्त करना अनिवार्य था। इसके साथ ही वन पट्टा आदेश 15 सितंबर 2026 से पहले जारी होना भी आवश्यक निर्धारित किया गया था।
इसके बावजूद संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटरों द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। विभाग ने इसे शासन के निर्देशों की अवहेलना और गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित ऑपरेटरों को उपार्जन कार्य से तत्काल प्रभाव से पृथक करने के निर्देश जारी किए हैं। संबंधित अधिकारियों को तीन दिवस के भीतर की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन प्रस्तुत करना होगा।