Singrauli News: टीएचआर वितरण में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, शत-प्रतिशत वितरण के साथ रोजाना मांगी रिपो
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल की वॉकथॉन में दिखा उत्साह, 300 से अधिक प्रतिभागियों ने दिया गुणवत
Singrauli News: हरिहर तालाब के रिनोवेशन कार्य को तीन माह में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के आयुक्त ने
Singrauli News: हत्या, अवैध वसूली और राजनीतिक संरक्षण के आरोपों से घिरी ऊर्जाधानी? भूपेंद्र हत्याकां
Singrauli News: सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा को मिली देवसर तहसीलदार की जिम्मेदारी
Singrauli News: देवसर में बस और टेम्पो स्टैंड बनाने की उठी मांग, युवाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Singrauli News: NH-39 पर बड़ा हादसा टला, अल्टो कार को बचाने के
BHU Non-Teaching Recruitment 2026: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में नॉन-टीचिंग के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्ट
इस सरकारी संस्थान में नॉन-टीचिंग पदों पर हो रही भर्ती, जल्द करें अप्लाई
RSSB Junior Engineer Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर
Singrauli News: Road accident victims to receive cashless treatment of up to Rs 1.50 lakh; PM Relief Scheme reviewed
कलेक्टर अंकित अस्थाना ने स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग को बेहतर समन्वय के दिए निर्देश
Singrauli News: सिंगरौली। सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने और आर्थिक परेशानियों के कारण किसी की जान जोखिम में न पड़े, इसके लिए लागू पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर अंकित अस्थाना की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग को आपसी समन्वय से योजना का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल प्रत्येक पात्र व्यक्ति को समय पर कैशलेस उपचार का लाभ मिलना चाहिए। आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी भी दुर्घटना पीड़ित को जीवनरक्षक उपचार से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में योजना के क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि चिकित्सकीय अमले को योजना की प्रक्रिया और प्रावधानों की पूरी जानकारी हो।
उन्होंने जिला अस्पताल में सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों के उपचार एवं योजना के क्रियान्वयन की निगरानी के लिए एक समर्पित अधिकारी-कर्मचारी नियुक्त करने को कहा। साथ ही स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग के बीच समन्वय के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने तथा दोनों विभागों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर उनकी सूची एक-दूसरे के साथ साझा करने के निर्देश दिए।
सात दिनों तक मिलेगा डेढ़ लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार
बैठक में कलेक्टर ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि पीएम राहत योजना भारत सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल है। इसके तहत सड़क दुर्घटना में घायल पात्र व्यक्ति को दुर्घटना की तिथि से सात दिनों तक प्रति व्यक्ति अधिकतम 1 लाख 50 हजार रुपये तक का कैशलेस उपचार सरकारी एवं चिन्हित निजी अस्पतालों में उपलब्ध कराया जाएगा। इसका उद्देश्य दुर्घटना के बाद पीड़ित को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर अनमोल जीवन की रक्षा करना है।
योजना के प्रावधानों के अनुसार, जीवन के लिए खतरा नहीं होने वाले मामलों में अधिकतम 24 घंटे तथा जीवन के लिए घातक मामलों में अधिकतम 48 घंटे तक स्टेबिलाइजेशन उपचार की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा एकीकृत डिजिटल प्रणाली के माध्यम से पुलिस प्रमाणीकरण के अधीन उपलब्ध होगी।
देशभर में लागू है योजना
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने पीएम राहत योजना को 13 फरवरी 2026 से पूरे देश में लागू किया है। इसके अंतर्गत किसी भी श्रेणी की सड़क पर हुई दुर्घटना के पात्र पीड़ित को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार कैशलेस उपचार की सुविधा दी जाती है। योजना का उद्देश्य सड़क दुर्घटना पीड़ितों को आर्थिक बाधाओं से मुक्त कर समय पर जीवनरक्षक उपचार उपलब्ध कराना और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना है।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह, सिविल सर्जन डॉ. कल्पना रवि, डीपीएम सुधांशु मिश्रा सहित स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।