Singrauli News: टीएचआर वितरण में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, शत-प्रतिशत वितरण के साथ रोजाना मांगी रिपो
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल की वॉकथॉन में दिखा उत्साह, 300 से अधिक प्रतिभागियों ने दिया गुणवत
Singrauli News: हरिहर तालाब के रिनोवेशन कार्य को तीन माह में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के आयुक्त ने
Singrauli News: हत्या, अवैध वसूली और राजनीतिक संरक्षण के आरोपों से घिरी ऊर्जाधानी? भूपेंद्र हत्याकां
Singrauli News: सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा को मिली देवसर तहसीलदार की जिम्मेदारी
Singrauli News: देवसर में बस और टेम्पो स्टैंड बनाने की उठी मांग, युवाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Singrauli News: NH-39 पर बड़ा हादसा टला, अल्टो कार को बचाने के
BHU Non-Teaching Recruitment 2026: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में नॉन-टीचिंग के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्ट
इस सरकारी संस्थान में नॉन-टीचिंग पदों पर हो रही भर्ती, जल्द करें अप्लाई
RSSB Junior Engineer Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर
Singrauli News: Talent receives recognition; judges praise the handmade artworks created by young girls.
जिला न्यायालय परिसर में रेडक्रॉस बालिका खुला आश्रय गृह की बालिकाओं ने लगाई प्रदर्शनी, न्यायाधीशों ने उत्पाद खरीदकर बढ़ाया उत्साह
Singrauli News: सिंगरौली। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा सिंगरौली द्वारा संचालित बालिका खुला आश्रय गृह की बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को गुरुवार को प्रोत्साहन मिला। आश्रय गृह में कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं द्वारा तैयार हस्तनिर्मित दीपकों एवं आकर्षक सजावटी सामग्रियों की प्रदर्शनी और विक्रय के लिए जिला न्यायालय परिसर में स्टॉल लगाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), सिंगरौली के माध्यम से आयोजित इस प्रदर्शनी का आयोजन अतिरिक्त जिला न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के सचिव धर्मेंद्र सोनी के निर्देशन में किया गया।
प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अतुल कुमार खंडेलवाल सहित न्यायिक अधिकारियों एवं रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय प्रिवेंद्र कुमार सेन, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कंचन गुप्ता, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश खालिद मोहतराम, अरुण कुमार खरादी, राकेश कुमार कुशवाहा, उमेश सोनी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिव चरण पटेल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव धर्मेंद्र सोनी तथा रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन एस.डी. सिंह उपस्थित रहे। सभी न्यायिक अधिकारियों ने बालिकाओं द्वारा तैयार उत्पादों को देखा और उनकी खरीदारी कर बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अतुल कुमार खंडेलवाल ने बालिकाओं की कलाकृतियों की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा तैयार हस्तनिर्मित सामग्री सुंदर और आकर्षक डिजाइन में बनाई गई है। उन्होंने बालिकाओं के प्रयासों को प्रशंसनीय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन एस.डी. सिंह ने बताया कि बालिका खुला आश्रय गृह में समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी जरूरतमंद बालिकाओं को संरक्षण प्रदान करने के साथ निःशुल्क पोषण, शिक्षा एवं कौशल विकास प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है। इसका उद्देश्य बालिकाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।
कार्यक्रम में प्रियंक भारद्वाज, जय कुमार जैन एवं रेडक्रॉस सचिव डॉ. ओ.पी. राय उपस्थित रहे। वहीं, आश्रय गृह की कोऑर्डिनेटर शिरीन, रश्मि सिंह, रोशनी तिवारी एवं कुमकुम कौर ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।