Trending Now

Singrauli News: दीपावली पर पटाखों के निर्माण और बिक्री पर रहेगी प्रशासन की सख्ती, नियम तोड़ने पर होग

Rama Posted on: 2026-11-05 17:27:00 Viewer: 107 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: दीपावली पर पटाखों के निर्माण और बिक्री पर रहेगी प्रशासन की सख्ती, नियम तोड़ने पर होग Singrauli News: The administration will maintain strict oversight regarding the manufacture and sale of firecrackers during Diwali; action will be taken against any violations of the rules.

पटाखों के निर्माण, विक्रय, वितरण और उपयोग के लिए जारी SOP का पालन अनिवार्य, संबंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश

Singrauli News: सिंगरौली। दीपावली पर्व के दौरान पटाखों के निर्माण, विक्रय, वितरण एवं उपयोग को लेकर शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का जिले में सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उच्चतम न्यायालय एवं राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा जारी आदेशों के परिपालन में मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि पटाखों के निर्माण, भंडारण, विक्रय, वितरण और उपयोग के दौरान निर्धारित मानकों एवं प्रतिबंधों का पालन करना अनिवार्य होगा।

संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। दीपावली के दौरान नियमों की अनदेखी करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall