Singrauli News: टीएचआर वितरण में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, शत-प्रतिशत वितरण के साथ रोजाना मांगी रिपो
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल की वॉकथॉन में दिखा उत्साह, 300 से अधिक प्रतिभागियों ने दिया गुणवत
Singrauli News: हरिहर तालाब के रिनोवेशन कार्य को तीन माह में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के आयुक्त ने
Singrauli News: हत्या, अवैध वसूली और राजनीतिक संरक्षण के आरोपों से घिरी ऊर्जाधानी? भूपेंद्र हत्याकां
Singrauli News: सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा को मिली देवसर तहसीलदार की जिम्मेदारी
Singrauli News: देवसर में बस और टेम्पो स्टैंड बनाने की उठी मांग, युवाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Singrauli News: NH-39 पर बड़ा हादसा टला, अल्टो कार को बचाने के
BHU Non-Teaching Recruitment 2026: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में नॉन-टीचिंग के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्ट
इस सरकारी संस्थान में नॉन-टीचिंग पदों पर हो रही भर्ती, जल्द करें अप्लाई
RSSB Junior Engineer Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर
Singrauli News: Woman arrested with heroin worth Rs 5.60 lakh; action taken by Bargawan police
बाघाडीह में घर के पास ब्राउन शुगर बेचने की मिली थी सूचना, पुलिस ने 56 ग्राम मादक पदार्थ किया जब्त
Singrauli News: सिंगरौली। जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरगवां पुलिस ने एक महिला को 56 ग्राम हेरोइन (ब्राउन शुगर/स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 5 लाख 60 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक रीवा गौरव राजपूत एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक रीवा हेमंत सिंह चौहान के निर्देश पर अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन तथा एसडीओपी मोरवा अमित कुमार के मार्गदर्शन में बरगवां थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई की।
पुलिस को 4 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बाघाडीह के कजरदह टोला में रमाबाई बसोर अपने घर के पास हेरोइन (ब्राउन शुगर) की बिक्री कर रही है। सूचना पर थाना प्रभारी ने पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान रमाबाई बसोर (35 वर्ष), पति धर्मेंद्र बसोर, निवासी बाघाडीह, थाना बरगवां के कब्जे से 56 ग्राम हेरोइन (स्मैक) बरामद की गई। जब्त मादक पदार्थ की कीमत 5 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी महिला के विरुद्ध अपराध क्रमांक 775/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। फिलहाल मामले में विवेचना की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, उपनिरीक्षक सूरज सिंह, उपनिरीक्षक प्रियंका सिंह बघेल, सहायक उपनिरीक्षक वीरेंद्र त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक शिवराज सिंह तोमर, आरक्षक नंदकिशोर बागरी, अरविंद यादव, महेश पटेल एवं महिला आरक्षक कीर्ति कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।