Trending Now

Singrauli News: विंध्य स्कूल सरई में मानव श्रृंखला से बनाई दीपक और स्वास्तिक की आकर्षक आकृतियां

Rama Posted on: 2026-11-04 17:02:00 Viewer: 40 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: विंध्य स्कूल सरई में मानव श्रृंखला से बनाई दीपक और स्वास्तिक की आकर्षक आकृतियां Singrauli News: At Vindhya School, Sarai, striking shapes of a *diya* (lamp) and a *swastika* were formed using a human chain.

विद्यार्थियों ने सामूहिक सहभागिता से दिया भारतीय संस्कृति और दीपावली की परंपरा का संदेश

Singrauli News: सिंगरौली/सरई। धनतेरस और दीपावली के पर्व को लेकर विंध्य हायर सेकेंडरी स्कूल सरई में गुरुवार को उत्साह और उमंग का माहौल रहा। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर दीपक और स्वास्तिक की आकर्षक आकृतियां तैयार कीं। विद्यार्थियों की इस सामूहिक रचनात्मक प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ निर्धारित स्थानों पर खड़े होकर इन आकृतियों को साकार किया। मानव श्रृंखला के माध्यम से तैयार दीपक और स्वास्तिक की आकृतियों ने भारतीय संस्कृति, परंपरा और दीपावली के आध्यात्मिक महत्व का संदेश दिया। बच्चों के सामूहिक प्रयास और रचनात्मकता ने आयोजन को विशेष बना दिया।

उल्लेखनीय है कि विंध्य हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न सांस्कृतिक, रचनात्मक और शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। विद्यालय में त्योहारों को विशेष तरीके से मनाने की परंपरा के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, सामाजिक मूल्यों और पारंपरिक विरासत से परिचित कराया जाता है।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय संचालक रमापति जायसवाल की ओर से सभी विद्यार्थियों को चॉकलेट वितरित की गई। चॉकलेट पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall