Singrauli News: जन विश्वास शिविर की तिथि बदली, अब 13 नवंबर को ग्राम तियरा में होगा आयोजन
Singrauli News: सुरक्षित बचपन अभियान: विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट और साइबर अपराधों के प्रति किया जा
Singrauli News: धान खरीदी में फर्जी पंजीयन का मामला, कंप्यूटर ऑपरेटर उपार्जन कार्य से हटाए गए
Singrauli News: दीपावली पर पटाखों के निर्माण और बिक्री पर रहेगी प्रशासन की सख्ती, नियम तोड़ने पर होग
Singrauli News: बंधा कोल माइन्स के विस्थापित परिवारों को मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं, कलेक्टर ने दिए निर
Singrauli News: सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार, पीएम राहत योजना
Singrauli News: जिला अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर कलेक्टर नाराज, सात दिन में सुधार के निर्देश
Singrauli News: 5.60 लाख रुपये की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, बरगवां पुलिस ने की कार्रवाई
Singrauli News: तथाकथित लोग भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के नाम से फर्जी पत्र वायरल कर फैला रहे भ्र
Singrauli News: हुनर को मिला सम्मान, बालिकाओं की हस्तनिर्मित कलाकृतियों की न्यायाधीशों ने की सराहना
Singrauli News: Questions raised over guest teacher recruitment at Mahuli Path School; Sanatan Raksha Manch submits memorandum to the DEO.
भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप, प्राचार्य के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई और नियुक्ति निरस्त करने की मांग
Singrauli News: सिंगरौली। जिले के महुली पाठ विद्यालय में अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सनातन रक्षा मंच महाकौशल प्रांत, विभाग सिंगरौली ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और विद्यालय के प्राचार्य रामलाल प्रजापति की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। संगठन ने भर्ती निरस्त करने के साथ प्राचार्य के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि विद्यालय में अतिथि शिक्षक की नियुक्ति के दौरान निर्धारित प्रक्रिया और पात्रता संबंधी मानकों की अनदेखी की गई। संगठन का कहना है कि कम अंक होने के बावजूद एक व्यक्ति को विद्यालय में रखा गया, जो दूसरे जिले का निवासी है। उसके चरित्र सत्यापन को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। संगठन ने इसे भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता बताते हुए नियुक्ति की जांच कराने की मांग की है।
ज्ञापन में प्राचार्य पर विद्यालय परिसर में धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और कथित तौर पर आपत्तिजनक वक्तव्य देने के आरोप भी लगाए गए हैं। संगठन का दावा है कि इन गतिविधियों का विद्यार्थियों और अभिभावकों ने विरोध किया है। इसके अलावा विरोध करने वाले विद्यार्थियों एवं परिजनों को कथित रूप से धमकाने और अनुचित व्यवहार किए जाने का भी उल्लेख किया गया है।
संगठन के अनुसार, अतिथि शिक्षक भर्ती से जुड़े मामले को लेकर 14 अक्टूबर को प्राचार्य से संपर्क किया गया था। उस दौरान उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए संबंधित अतिथि शिक्षक को निष्कासित करने की बात कही थी, लेकिन इस दिशा में कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद 23 अक्टूबर को भी इस विषय पर बातचीत हुई, जिसमें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था।
सनातन रक्षा मंच ने जिला शिक्षा अधिकारी से पूरे मामले की जांच कर भर्ती निरस्त करने तथा प्राचार्य के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो विद्यार्थियों और अभिभावकों के साथ जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
डीईओ ने नहीं उठाया फोन
मामले में विभाग का पक्ष जानने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके चलते मामले में विभाग की ओर से कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी।