Trending Now

Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में विक्रेता विकास कार्यक्रम आयोजित, पारदर्शिता और नैतिक व्यावसाय

Rama Posted on: 2026-11-04 11:22:00 Viewer: 94 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में विक्रेता विकास कार्यक्रम आयोजित, पारदर्शिता और नैतिक व्यावसाय Singrauli News: Vendor Development Program held at NTPC Vindhyachal; emphasis placed on transparency and ethical business conduct

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में औद्योगिक सुरक्षा

Singrauli News: सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के अंतर्गत 2 नवंबर को ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ विषय पर एक दिवसीय विक्रेता विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विक्रेता भागीदारों के साथ पारदर्शिता, नैतिक व्यावसायिक व्यवहार, नियमों के अनुपालन और आपसी विश्वास को मजबूत करना रहा।

कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) किशोर कुमार होता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महाप्रबंधक एम. सुरेश, निर्मल कुमार सिंह, टी.एन. सीतारामन, डॉ. बी.के. भराली, एच.पी. देवांगन, मानव संसाधन प्रमुख अनिरुद्ध सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अपर महाप्रबंधक (संविदा एवं सामग्री) ए.के. मिश्रा के स्वागत संबोधन से हुई। इसके बाद कार्यकारी निदेशक किशोर कुमार होता ने अपने संबोधन में कहा कि दीर्घकालिक और मजबूत व्यावसायिक साझेदारी के लिए सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं नैतिक आचरण बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विक्रेता भागीदारों से व्यावसायिक गतिविधियों में उच्च मानकों का पालन करने के साथ ही वैधानिक और संविदात्मक प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। इनमें औद्योगिक सुरक्षा, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहन, व्यावसायिक स्वास्थ्य, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति उद्यमिता, श्रम कानून, जेम पोर्टल, साइबर सुरक्षा और वीआईएमएस भुगतान प्रणाली प्रमुख रहे। विक्रेता प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में अपर महाप्रबंधक (आरएलआई) डॉ. देबास्मिता त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा। उप महाप्रबंधक (संविदा एवं सामग्री) संदीप कुमार के साथ मानव संसाधन, टीएडी, आईटी, आईसीएच तथा संविदा एवं सामग्री विभाग की टीमों ने आयोजन का समन्वय किया।

अंत में अपर महाप्रबंधक (संविदा एवं सामग्री) मीनाक्षी बाला वर्मा ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से सत्यनिष्ठा और नैतिक व्यावसायिक आचरण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के माध्यम से एनटीपीसी विंध्याचल ने विक्रेता भागीदारों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पारदर्शी, जवाबदेह और विश्वासपूर्ण व्यावसायिक वातावरण विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall