Trending Now

Singrauli News: पार्षद अनिल वैश्य ने निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय पर

Rama Posted on: 2026-11-04 11:22:00 Viewer: 59 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: पार्षद अनिल वैश्य ने निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय पर Singrauli News: Councilor Anil Vaish on corporation president Devesh Pandey

लगाया मनमानी का आरोप, परिषद से पारित प्रस्तावों के मिनिट्स तत्काल जारी करने की मांग

Singrauli News: सिंगरौली। नगर निगम में एमआईसी (मेयर-इन-काउंसिल) की कार्यवाही के मिनिट्स जारी होने में दो दिन की देरी को लेकर सवाल उठाने वाले निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय अब खुद परिषद बैठक के कार्यवाही विवरण को लेकर सवालों के घेरे में हैं। परिषद की बैठक संपन्न हुए करीब एक महीना बीतने को है, लेकिन अब तक बैठक के मिनिट्स जारी नहीं किए गए हैं।

इस मामले में नगर निगम के पार्षद अनिल वैश्य ने निगम अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि परिषद की बैठक के एजेंडे में शामिल महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सदन में चर्चा हुई थी और परिषद ने उन्हें पारित भी कर दिया था। इसके बावजूद बैठक के एक महीने बाद तक कार्यवाही विवरण जारी नहीं होना सवाल खड़े करता है।

अनिल वैश्य ने आरोप लगाया कि एमआईसी के मिनिट्स जारी होने में महज दो दिन की देरी पर राजनीति करने वाले निगम अध्यक्ष परिषद की बैठक के मिनिट्स जारी करने में अनावश्यक देरी कर रहे हैं। उन्होंने परिषद से पारित प्रस्तावों का कार्यवाही विवरण तत्काल जारी करने की मांग की है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall