Singrauli News: टीएचआर वितरण में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, शत-प्रतिशत वितरण के साथ रोजाना मांगी रिपो
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल की वॉकथॉन में दिखा उत्साह, 300 से अधिक प्रतिभागियों ने दिया गुणवत
Singrauli News: हरिहर तालाब के रिनोवेशन कार्य को तीन माह में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के आयुक्त ने
Singrauli News: हत्या, अवैध वसूली और राजनीतिक संरक्षण के आरोपों से घिरी ऊर्जाधानी? भूपेंद्र हत्याकां
Singrauli News: सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा को मिली देवसर तहसीलदार की जिम्मेदारी
Singrauli News: देवसर में बस और टेम्पो स्टैंड बनाने की उठी मांग, युवाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Singrauli News: NH-39 पर बड़ा हादसा टला, अल्टो कार को बचाने के
BHU Non-Teaching Recruitment 2026: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में नॉन-टीचिंग के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्ट
इस सरकारी संस्थान में नॉन-टीचिंग पदों पर हो रही भर्ती, जल्द करें अप्लाई
RSSB Junior Engineer Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर
Bihar News: Tragic incident in Bihar; three young girls die after a mound of earth collapses
घर की लिपाई-पोताई के लिए मिट्टी खोदने गई थीं तीनों चचेरी बहनें, मिट्टी के नीचे दबने से गई जान, गांव में पसरा मातम
Bihar News: किशनगंज। बिहार के किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। हरुवाडांगा पंचायत के सुल्तानगंज वार्ड संख्या-10 में मिट्टी खोदने गईं तीन मासूम चचेरी बहनों की टीला धंसने से दबकर मौत हो गई। एक ही परिवार की तीन बच्चियों की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय तीनों बच्चियां घर के पास मिट्टी खोदने गई थीं। घर की लिपाई-पोताई के लिए मिट्टी निकालने के दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा टीला भरभराकर उनके ऊपर गिर गया। तीनों बच्चियां मिट्टी के मलबे में दब गईं। हादसे के बाद आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने शोर सुना तो मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चियों को मिट्टी के नीचे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
मृत बच्चियों की पहचान जमदेश आलम की बेटियों नगमा प्रवीण (10) और निशा प्रवीण (9) तथा उनके सगे भाई फरियाद आलम की बेटी रूबी खातून (8) के रूप में हुई है। तीनों बच्चियां आपस में चचेरी बहनें थीं। एक साथ तीन मासूमों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घर में चीख-पुकार मची हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही दिघलबैंक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। बच्चियों के घर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग जुट गए। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।