Ujjain News: धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर उज्जैन में विरोध, संतों ने की ईशनिंदा कानून बनाने की मा
Bihar News: बिहार में दर्दनाक हादसा: मिट्टी का टीला धंसने से तीन मासूम बच्चियों की मौत
IND vs NZ 1st ODI: पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया
Mahadev Satta App Case: महादेव सट्टा एप केस: सौरभ चंद्राकर आठ दिन की सीबीआई रिमांड पर
Singrauli News: विंध्य स्कूल सरई में मानव श्रृंखला से बनाई दीपक और स्वास्तिक की आकर्षक आकृतियां
Singrauli News: एनसीएल जयंत के आवासीय परिसर में कथित अवैध निर्माण का मामला, B-174 में पहुंचाई गईं ईं
Singrauli News: युवा संसद प्रतियोगिता में प्रगति पांडेय ने हासिल किया प्रथम स्थान
Singrauli News: महुली पाठ विद्यालय में अतिथि शिक्षक भर्ती पर उठे सवाल, सनातन रक्षा मंच ने डीईओ को सौ
Singrauli News: पार्षद अनिल वैश्य ने निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय पर
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में विक्रेता विकास कार्यक्रम आयोजित, पारदर्शिता और नैतिक व्यावसाय
AFCAT Notification 2027: Notification released for the AFCAT examination
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना में नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल भारतीय वायु सेना IAF की ओर से एफकैट परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो युवा AFCAT 2027 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जल्द ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। एफकैट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 11 दिसंबर, 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
आयु-सीमा
फ्लाइंग ब्रांच के पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 24 वर्ष और ग्राउंड ड्यूटी के पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
परीक्षा शुल्क
एफकैट की परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। परीक्षा शुल्क 550 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही जिन उम्मीदवारों के पास एनसीसी या गेट परीक्षा का स्कोरकार्ड है। उन उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क में छूट दी गई है।
कितना मिलेगा वेतनमान
चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा।
आवेदन करने के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीटेक, बीई या अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
इन 5 तरीकों से कर सकेंगे अप्लाई
एफकैट परीक्षा में आवेदन 12 नवंबर से शुरू होने वाले हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज करना होगा।
अब फॉर्म भरने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा।
अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।