Singrauli News: नालसा मेगा ड्राइव: घर-घर पहुंचकर जरूरतमंदों की समस्याएं जान रहा विधिक सेवा प्राधिकरण
Singrauli News: नशे और बाल विवाह के दुष्परिणामों से विद्यार्थियों को कराया अवगत
Sidhi News: शराब पीने से रोकने पर युवक ने लगाया फांसी का फंदा, परिजनों ने बचाई जान
Singrauli News: डेढ़ साल की बच्ची की मौत के बाद जादू-टोने का आरोप, पड़ोस की महिला पर परिजनों ने जताय
Singrauli News: 20 लाख का पुल सालभर भी नहीं टिक पाया, पानी के बहाव में बह गया पंचायत का विकास!
Delhi News: त्योहारी सीजन में क्रेडिट कार्ड से खरीदारी में 20% का उछाल, अक्टूबर में 2.45 लाख करोड़ र
Delhi News: संविधान की मूल प्रति में समाहित है भारत की संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत
Delhi News: डाकघरों के आधुनिकीकरण पर सरकार खर्च करेगी 1,491 करोड़ रुपये, कैबिनेट की मंजूरी
Singrauli News: तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, हादसे में नाबालिग चालक की मौत, महिला गंभीर
Singrauli News: रेलवे स्टेशन पर नाबालिग के साथ युवक को देख मचा हंगामा, लोगों ने पकड़कर जीआरपी को सौं
Singrauli News: Students made aware of the adverse consequences of substance abuse and child marriage
कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता का संदेश
Singrauli News: सिंगरौली। बच्चों और युवाओं को नशे की लत तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों से बचाने के उद्देश्य से शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय दूधी चूहा में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित शिविर में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों, बाल विवाह से जुड़े कानूनी प्रावधानों और शिक्षा के महत्व की जानकारी दी गई।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिंगरौली के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अतुल कुमार खंडेलवाल के मार्गदर्शन में किया गया।
शिविर में विद्यार्थियों को बताया गया कि नशे की आदत व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ उसके परिवार एवं सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करती है। वहीं बाल विवाह को कानूनन अपराध बताते हुए बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत निर्धारित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
शिक्षा और जागरूकता से दूर होंगी सामाजिक कुरीतियां
विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने में शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक सहभागिता की भूमिका को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।