Trending Now

Sidhi News: शराब पीने से रोकने पर युवक ने लगाया फांसी का फंदा, परिजनों ने बचाई जान

Rama Posted on: 2026-11-25 15:22:00 Viewer: 37 Comments: 0 Country: India City: Sidhi

Sidhi News: शराब पीने से रोकने पर युवक ने लगाया फांसी का फंदा, परिजनों ने बचाई जान Sidhi News: Man attempts suicide by hanging after being stopped from drinking alcohol; family members save his life

सीधी के भदौरा गांव में पारिवारिक विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम, गंभीर हालत में रीवा रेफर

Sidhi News: सीधी। कुसमी जनपद पंचायत के ग्राम भदौरा में बुधवार दोपहर पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। शराब पीकर घर पहुंचे युवक को परिजनों ने जब शराब पीने से मना किया तो वह नाराज होकर कमरे में चला गया और फांसी के फंदे पर झूल गया। हालांकि, परिजनों की सतर्कता से समय रहते उसे नीचे उतार लिया गया। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल सीधी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रीवा रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, भदौरा निवासी सुमन जायसवाल (38), पिता भीमसेन जायसवाल, बुधवार दोपहर करीब एक बजे शराब पीकर घर पहुंचे थे। परिवार के सदस्यों ने उन्हें शराब पीने से मना करते हुए समझाने का प्रयास किया। इसी बात से नाराज होकर वह कमरे में चले गए और फांसी लगा ली।

परिजनों ने काटा फंदा, गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया
कुछ देर बाद परिजनों ने उन्हें फंदे पर लटका देखा तो तत्काल फंदा काटकर नीचे उतारा और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस स्टाफ उन्हें जिला अस्पताल सीधी लेकर पहुंचा। 108 एंबुलेंस कर्मचारी जितेंद्र विश्वकर्मा के अनुसार, मौके पर पहुंचने के दौरान युवक की हालत गंभीर थी। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों की मदद से उन्हें रीवा ले जाकर भर्ती कराया गया। फिलहाल युवक का उपचार जारी है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall