Singrauli News: नालसा मेगा ड्राइव: घर-घर पहुंचकर जरूरतमंदों की समस्याएं जान रहा विधिक सेवा प्राधिकरण
Singrauli News: नशे और बाल विवाह के दुष्परिणामों से विद्यार्थियों को कराया अवगत
Sidhi News: शराब पीने से रोकने पर युवक ने लगाया फांसी का फंदा, परिजनों ने बचाई जान
Singrauli News: डेढ़ साल की बच्ची की मौत के बाद जादू-टोने का आरोप, पड़ोस की महिला पर परिजनों ने जताय
Singrauli News: 20 लाख का पुल सालभर भी नहीं टिक पाया, पानी के बहाव में बह गया पंचायत का विकास!
Delhi News: त्योहारी सीजन में क्रेडिट कार्ड से खरीदारी में 20% का उछाल, अक्टूबर में 2.45 लाख करोड़ र
Delhi News: संविधान की मूल प्रति में समाहित है भारत की संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत
Delhi News: डाकघरों के आधुनिकीकरण पर सरकार खर्च करेगी 1,491 करोड़ रुपये, कैबिनेट की मंजूरी
Singrauli News: तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, हादसे में नाबालिग चालक की मौत, महिला गंभीर
Singrauli News: रेलवे स्टेशन पर नाबालिग के साथ युवक को देख मचा हंगामा, लोगों ने पकड़कर जीआरपी को सौं
Singrauli News: A bridge worth 20 lakhs couldn't even last a year; the panchayat's 'development' was swept away by the water current!
देवसर के नगवा में अदानी एस-डैम के पास बना पुल ध्वस्त, निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल, सड़कें भी बदहाल
Singrauli News: सिंगरौली। सरकारी खजाने से लाखों रुपये खर्च हुए, विकास के दावे किए गए और ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा देने का सपना दिखाया गया, लेकिन हकीकत यह है कि 20 लाख रुपये से अधिक की लागत से बना पुल एक साल भी नहीं टिक सका। देवसर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 81 की ग्राम पंचायत नगवा में अदानी एस-डैम के पास नदी पर बना पुल पानी के बहाव में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अब यह पुल सरकारी निर्माण की गुणवत्ता और विकास कार्यों की निगरानी व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। सवाल यह भी है कि आखिर इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बाद भी ग्रामीणों को सुविधा क्यों नहीं मिली?
श्मशान घाट का रास्ता देने के लिए बना था पुल, अब खुद पहुंच से बाहर
इस पुल का निर्माण ग्रामीणों को श्मशान घाट तक पहुंचने की सुविधा देने और आसपास के रास्तों को जोड़ने के उद्देश्य से कराया गया था। लेकिन निर्माण के एक साल के भीतर ही पुल की हालत ऐसी हो गई कि उसका अस्तित्व ही समाप्त हो गया। जिस निर्माण से ग्रामीणों को सुविधा मिलनी थी, वही अब सरकारी धन की बर्बादी का उदाहरण बन गया है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि ने पुल की बदहाल स्थिति देखने के बाद निर्माण कार्यों पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि विकास के नाम पर पंचायत में केवल खानापूर्ति हो रही है। यदि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ कराए जाते तो इतनी बड़ी राशि पानी में नहीं बहती।
सिर्फ पुल नहीं, पंचायत की सड़कें भी बदहाली की शिकार
ग्राम पंचायत में सड़कों की स्थिति भी चिंताजनक बताई गई है। आरोप है कि एक से डेढ़ साल पहले बनाए गए कई निर्माण कार्य जर्जर हो चुके हैं। करसुआ लाल की मार्केट की सड़क पर नालियों का अभाव लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। थोड़ी सी बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता है और कचरे का ढेर आवागमन में बाधा बनता है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को पैदल निकलने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
सरकारी धन खर्च करने की जवाबदेही कौन लेगा?
क्षेत्र की बदहाली को लेकर जनप्रतिनिधि रतिभान साकेत ने सवाल उठाया है कि आखिर पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर खर्च हो रही राशि का लाभ जनता तक क्यों नहीं पहुंच रहा है? उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराने, जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि विकास का मतलब केवल सरकारी राशि खर्च करना नहीं, बल्कि ऐसे मजबूत और टिकाऊ निर्माण कराना है, जिनका लाभ ग्रामीणों को वर्षों तक मिले।