Trending Now

Singrauli News: तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, हादसे में नाबालिग चालक की मौत, महिला गंभीर

Rama Posted on: 2026-11-25 15:22:00 Viewer: 44 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, हादसे में नाबालिग चालक की मौत, महिला गंभीर Singrauli News: Speeding motorcycle hits a woman; minor rider dies in the accident, woman critically injured.

छत्तीसगढ़ सीमा से लगे नवाटोला में हुआ हादसा, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान किशोर ने तोड़ा दम

Singrauli News: सिंगरौली। छत्तीसगढ़ सीमा से लगे नवाटोला में बुधवार सुबह तेज रफ्तार बाइक का कहर देखने को मिला। सड़क पर पैदल जा रही महिला को बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला और बाइक चला रहा 17 वर्षीय नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल सह ट्रामा सेंटर बैढ़न पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान किशोर की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

बेकाबू बाइक की टक्कर से हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, बिहारपुर के सपहा-नवाटोला निवासी बृजेश कुमार केवट (17) बुधवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर पैदल चल रही सुनीता जायसवाल (25), पति श्यामकार्तिक जायसवाल को बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और किशोर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में महिला को भी गंभीर चोटें आईं।

अस्पताल में किशोर की मौत, महिला की हालत नाजुक
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल सह ट्रामा सेंटर बैढ़न पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन बृजेश कुमार केवट ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं सुनीता जायसवाल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया। परिजन उन्हें बैढ़न के निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां उनका उपचार जारी है। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall