Trending Now

Singrauli shaktinager News: 6 हजार दीपों से जगमगाया शक्तेश्व

Rama Posted on: 2026-11-25 15:22:00 Viewer: 50 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli shaktinager News: 6 हजार दीपों से जगमगाया शक्तेश्व Singrauli shaktinager News: Shakteshwar illuminated with 6 thousand lamps

एनटीपीसी सिंगरौली में भव्य दीपोत्सव का आयोजन, परियोजना प्रमुख ई. प्रभाकर राव ने दिया प्रेम, सद्भाव और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का संदेश

Singrauli shaktinager News: शक्तिनगर। एनटीपीसी सिंगरौली की विद्युत विहार कॉलोनी स्थित श्री शक्तेश्वर महामंदिर में देव दीपावली के अवसर पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में एक साथ 6 हजार मिट्टी के दीप प्रज्ज्वलित किए गए, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। इस आयोजन में एनटीपीसी परिवार के सदस्यों के साथ शक्तिनगर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में एनटीपीसी सिंगरौली के परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक ई. प्रभाकर राव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वनिता समाज की अध्यक्षा ई. निर्मला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अतिथियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

आयोजन का प्रमुख आकर्षण मंदिर परिसर में 6 हजार दीपों का सामूहिक प्रज्ज्वलन रहा। महिलाओं, बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने दीप जलाकर उत्सव में भाग लिया। इस दौरान पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ई. प्रभाकर राव ने कहा कि दीप केवल अंधकार दूर करने का माध्यम नहीं, बल्कि ज्ञान, आशा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं। जिस तरह एक दीप से हजारों दीप प्रज्ज्वलित हो सकते हैं, उसी तरह समाज में किए गए छोटे-छोटे सकारात्मक प्रयास व्यापक बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी विद्युत उत्पादन के साथ समाज में विश्वास, सहयोग और खुशहाली का प्रकाश फैलाने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं एवं जीवन मूल्यों से जोड़ते हैं। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले मंदिर समिति के सदस्यों, स्वयंसेवकों और श्रद्धालुओं की सराहना की।

कार्यक्रम में एनटीपीसी के महाप्रबंधकगण, सीआईएसएफ कमांडेंट विवेक आर्य, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिजन, वनिता समाज की सदस्याएं तथा सीआईएसएफ के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

मंदिर समिति और स्वयंसेवकों के सहयोग से आयोजित इस दीपोत्सव ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं का संदेश दिया। 6 हजार दीपों की रोशनी से सजा शक्तेश्वर महामंदिर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall