Singrauli News: बाजार में पत्नी-बेटी के सामने एएसआई पर धमकाने का आरोप, एसपी से की शिकायत
Singrauli shaktinager News: एनटीपीसी सिंगरौली की पहल: 30 ग्रामी
Singrauli News: सिंगरौली हॉस्पिटल परिसर बनेगा हरियाली की नई पहचान, ‘ग्रीन सिंगरौली’ अभियान का शुभारं
Jansatta Dal releases: यूपी चुनाव 2027: राजा भैया ने जारी की पहली सूची, कुंडा से खुद लड़ेंगे चुनाव
Samajwadi Party Manifesto: अखिलेश का युवाओं को बड़ा चुनावी वादा,
Singrauli News: चाचर मझौली में 11.75 लाख के पंपवेल निर्माण पर सवाल, गुणवत्ता की जांच की मांग
Singrauli News: बांध निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध, निर्माण स्थल पर पहुंचे किसान, काम रुकवाय
Singrauli News: काम करने के लिए कहने पर बेटे ने माता-पिता पर किया
Sidhi News: सीधी में रेलवे की जमीन से 34 परिवारों के मकान हटाए,
Sonbhadra News: सोनभद्र में भीषण हादसा: हाइवा और डीसीएम की टक्कर के बाद दोनों वाहन आग का गोला बने
Singrauli News: Vindhyanagar-Telgawan road in a dire state due to heavy vehicles carrying fly ash; complaints remain unheeded for a year.
जाम, दुर्घटना और प्रदूषण के खतरे के बीच जनता परेशान; पार्षद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, अलग राख परिवहन मार्ग की उठाई मांग
Singrauli News: सिंगरौली। औद्योगिक विकास के नाम पर आम जनता को जाम, धूल और प्रदूषण की परेशानी कब तक झेलनी पड़ेगी? एनटीपीसी की फ्लाई ऐश ढुलाई में लगे भारी वाहनों ने विंध्यनगर-तेलगवां मार्ग की यातायात व्यवस्था को मुश्किल में डाल दिया है। लगातार भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क पर जाम लग रहा है, ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। इतना ही नहीं, परियोजनाओं से निकलने वाले प्रदूषित पानी की निकासी को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि करीब एक साल से शिकायतें किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकल सका है।
इस बदहाल व्यवस्था को लेकर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने 24 नवंबर को कलेक्टर अंकित अस्थाना को पत्र सौंपकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि केवल शिकायतों पर आश्वासन देने से समस्या खत्म नहीं होगी, बल्कि सड़क, परिवहन और प्रदूषण से जुड़े मुद्दों पर ठोस कार्रवाई जरूरी है।
पार्षद के मुताबिक एनटीपीसी की फ्लाई ऐश का परिवहन विंध्यनगर, जयनगर और तेलगवां मार्ग से लगातार भारी वाहनों के जरिए किया जा रहा है। इससे आम नागरिकों, दोपहिया वाहन चालकों और अन्य राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इस समस्या को लेकर 16 सितंबर, 23 सितंबर और 22 अक्टूबर 2025 को भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी हालात में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।
अलग राख परिवहन मार्ग बनाने की मांग
पार्षद ने विंध्यनगर से तेलगवां तक सड़क चौड़ीकरण कराने और जर्जर अंतरराज्यीय सीमा पुल का पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। इसके साथ ही शाहपुर एस-डाइक से विंध्यनगर-तेलगवां मार्ग तक फ्लाई ऐश परिवहन के लिए अलग सड़क बनाने का प्रस्ताव रखा है, ताकि राख से लदे भारी वाहनों का दबाव सामान्य यातायात पर न पड़े। ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग भी की गई है।
नालों में प्रदूषित पानी छोड़ने का आरोप
मामला केवल सड़क और यातायात तक सीमित नहीं है। पार्षद ने एनटीपीसी एवं एनसीएल परियोजनाओं से निकलने वाले प्रदूषित पानी को विंध्यनगर, सूर्या नाला, मटवई और बलियरी के नालों में छोड़े जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इससे आसपास के जलस्रोतों और कुओं के पानी की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। स्थानीय लोगों और मवेशियों के स्वास्थ्य पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ सकता है। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच कराकर प्रदूषित पानी की निकासी पर रोक लगाने की मांग की है।
अब प्रशासन की कार्रवाई पर निगाहें
पार्षद ने कलेक्टर से संबंधित परियोजना प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश जारी कर सड़क, राख परिवहन और प्रदूषण से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराने का आग्रह किया है। पत्र की प्रतिलिपि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी), नई दिल्ली और एनटीपीसी परियोजना प्रमुख को भी भेजी गई है। अब सवाल यह है कि लगातार शिकायतों के बाद भी अनसुलझी इन समस्याओं पर प्रशासन कब ठोस कदम उठाएगा और आम लोगों को राहत कब मिलेगी।