Singrauli News: बांध निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध, निर्माण स्थल पर पहुंचे किसान, काम रुकवाय
Singrauli News: काम करने के लिए कहने पर बेटे ने माता-पिता पर किया
Sidhi News: सीधी में रेलवे की जमीन से 34 परिवारों के मकान हटाए,
Sonbhadra News: सोनभद्र में भीषण हादसा: हाइवा और डीसीएम की टक्कर के बाद दोनों वाहन आग का गोला बने
Singrauli News: गैस के लिए कतारों में खड़े उपभोक्ता, घरों तक डिलीवरी
Singrauli News: भलूगढ़ में बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से अवैध शराब बरामद, तहसीलदार ने पकड़ा वाहन
NTA Vacancy 2026: एनटीए में ऑफिस असिस्टेंट पदों पर हो रही हैं भर्ती
छत्तीसगढ़ में AE, JE, DEO सहित 1,501 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड
UKSSSC उत्तराखंड पुलिस कॉन्स्टेबल के 1694 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, 12वीं पास युवा कर सकते हैं अप
पुलिस SI, एक्साइज इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर सहित अन्य पदों पर भर्ती का एलान; 1 दिसंबर से शुरू
Sidhi News: Houses of 34 families removed from railway land in Sidhi.
प्रभावितों ने कहा- मुआवजा मिला, लेकिन रहने का ठिकाना नहीं
नौढ़िया गांव में चार घंटे चली प्रशासनिक कार्रवाई, 40 से अधिक पुलिसकर्मी और 26 पटवारी रहे तैनात
Sidhi News: सीधी। रेलवे की जमीन खाली कराने के लिए गुरुवार को जमोड़ी थाना क्षेत्र के नौढ़िया गांव में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 34 परिवारों के मकान हटवा दिए। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चली इस कार्रवाई के बाद प्रभावित परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन का दावा है कि सभी परिवारों को मकानों का मुआवजा पहले ही दिया जा चुका था और कई बार नोटिस भी जारी किए गए थे। वहीं, प्रभावित परिवारों का कहना है कि मुआवजा मिलने के बावजूद रहने के लिए दूसरी जगह की व्यवस्था नहीं हो पाई। ऐसे में ठंड के मौसम में बच्चों और महिलाओं को लेकर वे कहां जाएं?
रेलवे विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने नौढ़िया गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान रामबाबू बंसल, प्रशांत बंसल सहित कुल 34 परिवारों के मकान हटाए गए। कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए 40 से अधिक पुलिसकर्मियों और 26 पटवारियों की तैनाती की गई थी।
नोटिस के बाद भी खाली नहीं किए थे मकान
तहसीलदार गोपालदास राकेश शुक्ला ने बताया कि संबंधित परिवारों को मुआवजा दिया जा चुका था। इसके बावजूद कई बार नोटिस देने के बाद भी मकान खाली नहीं किए गए। इसी वजह से गुरुवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि कार्रवाई शांतिपूर्ण रही। कुछ लोगों ने विरोध किया था, जिनकी समस्याएं सुनकर जांच और समाधान का प्रयास किया गया।
मुआवजा मिला, लेकिन रहने का ठिकाना नहीं
कार्रवाई से प्रभावित रामगोपाल बंसल ने प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि ठंड के मौसम में परिवारों को मकानों से हटा दिया गया। मकान हटाने से पहले प्रशासन को रहने के लिए आश्रय स्थल की व्यवस्था करनी चाहिए थी। उन्होंने बताया कि मुआवजा तो मिल चुका है, लेकिन दूसरी जगह रहने का इंतजाम नहीं हो पाया है। छोटे बच्चों और महिलाओं को लेकर इस ठंड में कहां जाएं, यह सबसे बड़ी चिंता है।
कार्रवाई के दौरान तहसीलदार गोपालदास राकेश शुक्ला, जमोड़ी थाना प्रभारी केदार परौहा, सेमरिया थाना प्रभारी विवेक द्विवेदी सहित रेलवे विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अब कार्रवाई के बाद प्रभावित परिवारों के अस्थायी आश्रय और पुनर्वास की व्यवस्था को लेकर प्रशासन की भूमिका पर निगाहें टिकी हैं।