Trending Now

पुलिस SI, एक्साइज इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर सहित अन्य पदों पर भर्ती का एलान; 1 दिसंबर से शुरू

Rama Posted on: 2026-11-26 11:50:00 Viewer: 67 Comments: 0 Country: India City: New Delhi

पुलिस SI, एक्साइज इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर सहित अन्य पदों पर भर्ती का एलान; 1 दिसंबर से शुरू Recruitment announced for posts including Police SI, Excise Inspector, and Platoon Commander; begins December 1st

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। पुलिस विभाग में पुलिस उप निरीक्षक, एक्साइज इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर और फायर ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती का एलान किया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से स्टार्ट की जाएगी जो 31 दिसंबर 2026 तक जारी रहेगी। पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवार तय तिथियों के अंतर्गत ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट से आवेदन पत्र भर सकेंगे।

कुल 200 पदों पर होनी है भर्ती
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से कुल 200 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पदानुसार पद का विवरण निम्नलिखित है।

यहाँ दी गई छवि की टेबल ठीक उसी रूप में (as it is) प्रस्तुत है:

पद/ विभाग का नाम पदों की संख्या
उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (पुरुष / महिला) (उत्तराखण्ड पुलिस विभाग) 93
उप निरीक्षक अभिसूचना (पुरुष / महिला) (उत्तराखण्ड पुलिस विभाग) 19
प्लाटून कमाण्डर (पुरुष) पीएसी / आईआरबी (उत्तराखण्ड पुलिस विभाग) 81
अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (उत्तराखण्ड पुलिस विभाग) 05
उप आबकारी निरीक्षक (आबकारी विभाग, उत्तराखण्ड) 02
योग 200

योग्यता एवं मापदंड
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ने भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से ग्रेजुएशन उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। भूतपूर्व सैनिकों के लिए योग्यता 12th पास है।

उप आबकारी निरीक्षक पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद् से 12th पास किया हो और उम्र 21 से लेकर 42 साल के बीच हो। अन्य डिटेल जैसे शारीरिक योग्यता के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

महत्वपूर्ण तिथियां
नोटिफिकेशन जारी होने की डेट 25 नवंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की तिथि 01 दिसंबर 2026
फॉर्म भरने की लास्ट डेट 31 दिसंबर 2026
आवेदन में करेक्शन करने की डेट्स 04 से 06 जनवरी 2027
लिखित प्रतियोगिता परीक्षा की तिथि 18 अप्रैल 2027

एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर भरा जा सकेगा। अन्य किसी भी प्रकार से एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। आवेदन पत्र भरने के साथ आवेदन शुल्क 300 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, पीएच वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 150 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकेगी। अनाथ अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

1 लाख 42 तक मिलेगी सैलरी
इस भर्ती में चयनित होने पर उम्मीदवारों को पदा के अनुसार 29,200 रुपये से लेकर 1,42,400 तक प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall