Trending Now

Singrauli News: भलूगढ़ में बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से अवैध शराब बरामद, तहसीलदार ने पकड़ा वाहन

Rama Posted on: 2026-11-26 11:50:00 Viewer: 62 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: भलूगढ़ में बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से अवैध शराब बरामद, तहसीलदार ने पकड़ा वाहन Singrauli News: Illegal liquor seized from a vehicle without a number plate in Bhalugarh; vehicle intercepted by the Tehsildar.

बरगवां तहसील क्षेत्र में कार्रवाई से मचा हड़कंप, मोनार्क वाइंस से जुड़े होने की आशंका

Singrauli News: सिंगरौली। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई के दौरान बरगवां तहसीलदार दीपेंद्र सिंह तिवारी ने भलूगढ़ में बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध गाड़ी को रुकवाकर जांच की। वाहन की तलाशी में अवैध शराब मिलने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मामला बरगवां स्थित मोनार्क वाइंस से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, शराब के स्रोत, परिवहन के उद्देश्य और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

जिला कलेक्टर के निर्देश और देवसर एसडीएम के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार ने संदिग्ध वाहन का पीछा कर उसे रुकवाया। बिना नंबर प्लेट के वाहन में शराब मिलने के बाद मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर शराब कहां ले जाई जा रही थी और परिवहन के पीछे कौन लोग शामिल थे, यह जांच का विषय है। अब इस मामले में शराब के स्रोत, वाहन के मालिक और मोनार्क वाइंस से कथित संबंधों की जांच अहम होगी।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall