Singrauli News: काम करने के लिए कहने पर बेटे ने माता-पिता पर किया
Sidhi News: सीधी में रेलवे की जमीन से 34 परिवारों के मकान हटाए,
Sonbhadra News: सोनभद्र में भीषण हादसा: हाइवा और डीसीएम की टक्कर के बाद दोनों वाहन आग का गोला बने
Singrauli News: गैस के लिए कतारों में खड़े उपभोक्ता, घरों तक डिलीवरी
Singrauli News: भलूगढ़ में बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से अवैध शराब बरामद, तहसीलदार ने पकड़ा वाहन
NTA Vacancy 2026: एनटीए में ऑफिस असिस्टेंट पदों पर हो रही हैं भर्ती
छत्तीसगढ़ में AE, JE, DEO सहित 1,501 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड
UKSSSC उत्तराखंड पुलिस कॉन्स्टेबल के 1694 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, 12वीं पास युवा कर सकते हैं अप
पुलिस SI, एक्साइज इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर सहित अन्य पदों पर भर्ती का एलान; 1 दिसंबर से शुरू
Railway Jobs 2026: स्टेशन मास्टर एप्लीकेशन फीस 27 नवंबर तक जमा करे
Sidhi News: Students of PM SHRI Kendriya Vidyalaya visit the District Court for an educational tour
न्यायिक प्रक्रिया को करीब से समझा, नशामुक्ति और बाल विवाह रोकने के प्रति किया जागरूक
Sidhi News: सीधी। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सीधी के छात्र-छात्राओं ने 25 नवंबर को जिला न्यायालय का शैक्षणिक भ्रमण कर न्यायिक व्यवस्था और अदालतों की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विद्यार्थियों को न्यायालय के विभिन्न कक्षों और न्यायिक प्रक्रिया से परिचित कराया गया। साथ ही नशामुक्ति और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रयाग लाल दिनकर के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को न्यायालय की कार्यप्रणाली और न्यायिक प्रक्रिया की जानकारी दी गई, जिससे उन्हें न्याय व्यवस्था को नजदीक से समझने का अवसर मिला। विधिक जागरूकता कार्यक्रम में नशे के दुष्परिणामों पर चर्चा करते हुए बताया गया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करती है। विद्यार्थियों को स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
वहीं, बाल विवाह को कानूनन अपराध बताते हुए बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से इस कुप्रथा को रोकने में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रयाग लाल दिनकर, विशेष न्यायाधीश यतीन्द्र कुमार गुरु, प्रथम जिला न्यायाधीश राकेश कुमार सोनी, तृतीय अतिरिक्त न्यायाधीश राकेश जमरा, अतिरिक्त तृतीय न्यायाधीश सतीशमणि त्रिपाठी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनोद कुमार वर्मा, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार शिवहरे, जिला विधिक सहायता अधिकारी मनीष कौशिक, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सदस्य, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।