Trending Now

Singrauli News: काम करने के लिए कहने पर बेटे ने माता-पिता पर किया

Rama Posted on: 2026-11-26 11:50:00 Viewer: 39 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: काम करने के लिए कहने पर बेटे ने माता-पिता पर किया Singrauli News: Son attacks parents after being told to get a job

जानलेवा हमला, पिता की मौत, आरोपी गिरफ्तार
आधी रात सोते समय डंडे से पिता के सिर और चेहरे पर किए कई वार, वारदात के बाद फरार हुए आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Singrauli News: सिंगरौली। देवसर क्षेत्र के चरकी गांव स्थित बहेराखांड टोला में पारिवारिक विवाद के चलते बेटे ने अपने ही माता-पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। काम करने के लिए कहने से नाराज तुलसी बैगा ने बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब दो बजे घर में सो रहे पिता जगदेव बैगा (55) पर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिए। पिता को बचाने पहुंची मां रामकली बैगा (50) को भी आरोपी ने नहीं बख्शा और उन पर भी हमला कर दिया। इस घटना में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां घायल हो गईं। वारदात के बाद फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, जगदेव बैगा अपने बेटे तुलसी को अक्सर काम करने के लिए कहते थे। इसी बात को लेकर तुलसी नाराज रहता था। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात जब जगदेव घर में सो रहे थे, तभी तुलसी ने मोटे डंडे से उनके सिर और चेहरे पर कई वार किए। पति की आवाज सुनकर रामकली बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपी ने उन पर भी लकड़ी से हमला कर दिया।

पिता की मौत, मां का अस्पताल में इलाज
हमले में जगदेव बैगा की मौके पर ही मौत हो गई। घायल रामकली को उपचार के लिए देवसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कुंदवार चौकी प्रभारी रामजी त्रिपाठी के अनुसार, पिता द्वारा काम करने के लिए कहने पर तुलसी नाराज था। इसी विवाद में उसने माता-पिता पर हमला किया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall