Samajwadi Party Manifesto: अखिलेश का युवाओं को बड़ा चुनावी वादा,
Singrauli News: चाचर मझौली में 11.75 लाख के पंपवेल निर्माण पर सवाल, गुणवत्ता की जांच की मांग
Singrauli News: बांध निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध, निर्माण स्थल पर पहुंचे किसान, काम रुकवाय
Singrauli News: काम करने के लिए कहने पर बेटे ने माता-पिता पर किया
Sidhi News: सीधी में रेलवे की जमीन से 34 परिवारों के मकान हटाए,
Sonbhadra News: सोनभद्र में भीषण हादसा: हाइवा और डीसीएम की टक्कर के बाद दोनों वाहन आग का गोला बने
Singrauli News: गैस के लिए कतारों में खड़े उपभोक्ता, घरों तक डिलीवरी
Singrauli News: भलूगढ़ में बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से अवैध शराब बरामद, तहसीलदार ने पकड़ा वाहन
NTA Vacancy 2026: एनटीए में ऑफिस असिस्टेंट पदों पर हो रही हैं भर्ती
छत्तीसगढ़ में AE, JE, DEO सहित 1,501 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड
Singrauli News: Questions raised over construction of a pump well worth ?11.75 lakh in Chachar Majhauli; demand for quality inspection.
ग्रामीणों ने निर्माण में मानकों की अनदेखी व ठेकेदार की कार्यप्रणाली के साथ विभागीय निगरानी पर भी उठाए सवाल
Singrauli News: सिंगरौली। सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। चाचर मझौली में करीब 11 लाख 75 हजार रुपये की लागत से कराए जा रहे पंपवेल निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने अनियमितता की आशंका जताई है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में निर्धारित मानकों की अनदेखी की जा रही है और जिम्मेदार अधिकारी भी कार्य की गुणवत्ता पर अपेक्षित निगरानी नहीं रख रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, उक्त निर्माण कार्य का ठेका दिनेश गुप्ता को दिया गया है। ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर हो रहे कार्य और इस्तेमाल की जा रही सामग्री को लेकर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि सरकारी धन से होने वाले निर्माण में गुणवत्ता से समझौता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। हालांकि, निर्माण में वास्तविक रूप से कितनी अनियमितता हुई है, इसकी पुष्टि तकनीकी जांच के बाद ही हो सकेगी।
एस्टीमेट के अनुसार हो रहा निर्माण या मनमानी?
निर्माण कार्य को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या काम स्वीकृत एस्टीमेट और तकनीकी मानकों के अनुरूप कराया जा रहा है? निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता की जांच हुई है या नहीं? विभागीय अधिकारियों ने अब तक कितनी बार स्थल निरीक्षण किया है? इन सवालों पर ग्रामीणों ने जवाबदेही तय करने की मांग की है।
11.75 लाख के कार्य का तकनीकी परीक्षण कराने की मांग
ग्रामीणों की मांग है कि वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण करें। साथ ही स्वीकृत प्राक्कलन, तकनीकी स्वीकृति, कार्यादेश, सामग्री की गुणवत्ता और माप पुस्तिका (एमबी) का परीक्षण कराया जाए। यदि जांच में मानकों के विपरीत निर्माण या अनियमितता सामने आती है तो ठेकेदार के साथ जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाए। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग ग्रामीणों की शिकायत पर कब संज्ञान लेता है और 11.75 लाख रुपये की लागत से हो रहे इस निर्माण की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराता है या नहीं।