Jansatta Dal releases: यूपी चुनाव 2027: राजा भैया ने जारी की पहली सूची, कुंडा से खुद लड़ेंगे चुनाव
Samajwadi Party Manifesto: अखिलेश का युवाओं को बड़ा चुनावी वादा,
Singrauli News: चाचर मझौली में 11.75 लाख के पंपवेल निर्माण पर सवाल, गुणवत्ता की जांच की मांग
Singrauli News: बांध निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध, निर्माण स्थल पर पहुंचे किसान, काम रुकवाय
Singrauli News: काम करने के लिए कहने पर बेटे ने माता-पिता पर किया
Sidhi News: सीधी में रेलवे की जमीन से 34 परिवारों के मकान हटाए,
Sonbhadra News: सोनभद्र में भीषण हादसा: हाइवा और डीसीएम की टक्कर के बाद दोनों वाहन आग का गोला बने
Singrauli News: गैस के लिए कतारों में खड़े उपभोक्ता, घरों तक डिलीवरी
Singrauli News: भलूगढ़ में बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से अवैध शराब बरामद, तहसीलदार ने पकड़ा वाहन
NTA Vacancy 2026: एनटीए में ऑफिस असिस्टेंट पदों पर हो रही हैं भर्ती
Samajwadi Party Manifesto: Akhilesh's major election promise to the youth,
नौकरी मिलने तक ग्रेजुएट बेरोजगारों को हर महीने 5 हजार भत्ता
सपा ने 2027 यूपी विधानसभा चुनाव के लिए जारी किया ‘जन-मन का घोषणापत्र’, 25 लाख नौकरियां देने का लक्ष्य
महिलाओं को सालाना 40 हजार और घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का भी वादा
Samajwadi Party Manifesto: लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया। पार्टी ने इसे ‘जन-मन का घोषणापत्र’ और ‘सत्ताइस का संकल्प : पीडीए का प्रणपत्र’ नाम दिया है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने युवाओं, महिलाओं, किसानों और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों को केंद्र में रखते हुए कई बड़े चुनावी वादे किए। इनमें बेरोजगार स्नातकों को नौकरी मिलने तक हर महीने 5 हजार रुपये भत्ता देने और 25 लाख रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का वादा प्रमुख है।
संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने पहले भी अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा किया है। कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेता आजम खान भी मौजूद रहे। पार्टी ने अपने चुनावी एजेंडे में रोजगार, शिक्षा, सामाजिक न्याय, किसानों की आय, महिला सुरक्षा और आर्थिक विकास को प्रमुखता दी है।
युवाओं के लिए 5 हजार मासिक भत्ता और 25 लाख रोजगार
सपा के चुनावी वादों में युवाओं के लिए रोजगार और आर्थिक सहायता प्रमुख है। पार्टी ने 25 लाख नौकरियां देने का लक्ष्य रखा है। साथ ही बेरोजगार स्नातकों को नौकरी मिलने तक प्रतिमाह 5 हजार रुपये भत्ता देने का वादा किया है। सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने, आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर नियमित रोजगार के अवसर बढ़ाने और भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की बात भी घोषणापत्र में शामिल बताई गई है।
महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये देने का वादा
महिला मतदाताओं को ध्यान में रखते हुए सपा ने महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का वादा किया है। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक आत्मनिर्भरता से जुड़े मुद्दों को भी प्राथमिकता देने की बात कही गई है। पार्टी महिलाओं के लिए अलग घोषणापत्र भी जारी करने की तैयारी में है।
बिजली, स्वास्थ्य और स्वरोजगार पर भी घोषणाएं
घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने, गरीबों को बिना पात्रता कार्ड के मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने और स्वरोजगार शुरू करने के लिए 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता देने का वादा किया गया है। लखनऊ में छात्राओं और विद्यार्थियों को मेट्रो में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का प्रस्ताव भी शामिल है।
किसानों और सरकारी कर्मचारियों पर भी फोकस
किसानों के लिए गन्ने का भुगतान 24 घंटे के भीतर करने, इसके लिए 15 हजार करोड़ रुपये का रिवॉल्विंग फंड बनाने, फसल बीमा, न्यूनतम समर्थन मूल्य और सिंचाई सुविधाओं से जुड़े प्रस्ताव रखे गए हैं। सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने तथा भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने की बात भी पार्टी के एजेंडे में शामिल है।
75 जिलों के लिए अलग घोषणापत्र की तैयारी
सपा ने इस बार चुनावी घोषणापत्र को अलग-अलग स्तरों पर तैयार करने की रणनीति अपनाई है। राज्यस्तरीय घोषणापत्र के बाद महिलाओं के लिए अलग दस्तावेज और प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए स्थानीय जरूरतों पर आधारित घोषणापत्र जारी करने की योजना है। पार्टी का उद्देश्य रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और कृषि जैसी स्थानीय समस्याओं को चुनावी एजेंडे में शामिल करना है। अखिलेश यादव ने घोषणापत्र को आगामी पांच वर्षों के लिए पार्टी का रोडमैप बताया है। अब इन चुनावी वादों को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में चर्चा तेज होने की संभावना है।