Singrauli News: बाजार में पत्नी-बेटी के सामने एएसआई पर धमकाने का आरोप, एसपी से की शिकायत
Singrauli shaktinager News: एनटीपीसी सिंगरौली की पहल: 30 ग्रामी
Singrauli News: सिंगरौली हॉस्पिटल परिसर बनेगा हरियाली की नई पहचान, ‘ग्रीन सिंगरौली’ अभियान का शुभारं
Jansatta Dal releases: यूपी चुनाव 2027: राजा भैया ने जारी की पहली सूची, कुंडा से खुद लड़ेंगे चुनाव
Samajwadi Party Manifesto: अखिलेश का युवाओं को बड़ा चुनावी वादा,
Singrauli News: चाचर मझौली में 11.75 लाख के पंपवेल निर्माण पर सवाल, गुणवत्ता की जांच की मांग
Singrauli News: बांध निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध, निर्माण स्थल पर पहुंचे किसान, काम रुकवाय
Singrauli News: काम करने के लिए कहने पर बेटे ने माता-पिता पर किया
Sidhi News: सीधी में रेलवे की जमीन से 34 परिवारों के मकान हटाए,
Sonbhadra News: सोनभद्र में भीषण हादसा: हाइवा और डीसीएम की टक्कर के बाद दोनों वाहन आग का गोला बने
Singrauli Shaktinagar News: NTPC’s free-of-cost [service/initiative] in Chilkadand
स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों की जांच कर बांटी गईं दवाएं
संजीवनी अस्पताल और सीएसआर विभाग की संयुक्त पहल, वनिता समाज की अध्यक्षा ई. निर्मला ने महिलाओं से संवाद कर जानीं समस्याएं
Singrauli shaktinager News: सिंगरौली। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से एनटीपीसी सिंगरौली ने चिल्काडांड बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। ‘आह्वान’ स्वास्थ्य एवं कल्याण नीति के तहत संजीवनी अस्पताल और सीएसआर विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
शिविर के दौरान वनिता समाज की अध्यक्षा ई. निर्मला अपनी वरिष्ठ सदस्याओं के साथ चिल्काडांड पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से संवाद कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों और जरूरतों की जानकारी ली। इस दौरान महिला स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और स्वरोजगार के अवसरों पर भी चर्चा की गई।
ई. निर्मला ने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य, पोषण और नियमित चिकित्सकीय जांच के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, शिक्षित और आत्मनिर्भर महिलाएं परिवार एवं समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। महिलाओं को कौशल विकास और स्वरोजगार से जोड़ना भी आवश्यक है।
स्वास्थ्य शिविर में डॉ. विनोद कुमार सिंह और डॉ. राजत कुमार यादव ने ग्रामीणों की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया। मरीजों का रक्तचाप और रक्त शर्करा परीक्षण किया गया तथा आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके अलावा ग्रामीणों को संतुलित आहार, स्वच्छता, संक्रमण से बचाव, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया।
शिविर का संचालन संजीवनी अस्पताल की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वर्तिका कुलश्रेष्ठ और एनटीपीसी के उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन-सीएसआर) डॉ. ओम प्रकाश की देखरेख में किया गया। आयोजन में ग्राम प्रधान हीरालाल और सीएसआर अधिकारी आदर्श का सहयोग रहा।
एनटीपीसी प्रबंधन के अनुसार, इससे पहले परसवार राजा गांव में भी वनिता समाज की ओर से ग्रामीण महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आसपास के अन्य गांवों में भी स्वास्थ्य जागरूकता और महिला सशक्तीकरण से जुड़ी गतिविधियां जारी रहेंगी।
ग्रामीणों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवा वितरण की सुविधा के लिए एनटीपीसी प्रबंधन, संजीवनी अस्पताल और वनिता समाज के प्रति आभार व्यक्त किया।