Singrauli News: मोरवा में स्कूली बच्चों से भरी ओमनी वैन ट्रेलर से टकराई, आधा दर्जन छात्र घायल
Singrauli News: बाजार में पत्नी-बेटी के सामने एएसआई पर धमकाने का आरोप, एसपी से की शिकायत
Singrauli shaktinager News: एनटीपीसी सिंगरौली की पहल: 30 ग्रामी
Singrauli News: सिंगरौली हॉस्पिटल परिसर बनेगा हरियाली की नई पहचान, ‘ग्रीन सिंगरौली’ अभियान का शुभारं
Jansatta Dal releases: यूपी चुनाव 2027: राजा भैया ने जारी की पहली सूची, कुंडा से खुद लड़ेंगे चुनाव
Samajwadi Party Manifesto: अखिलेश का युवाओं को बड़ा चुनावी वादा,
Singrauli News: चाचर मझौली में 11.75 लाख के पंपवेल निर्माण पर सवाल, गुणवत्ता की जांच की मांग
Singrauli News: बांध निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध, निर्माण स्थल पर पहुंचे किसान, काम रुकवाय
Singrauli News: काम करने के लिए कहने पर बेटे ने माता-पिता पर किया
Sidhi News: सीधी में रेलवे की जमीन से 34 परिवारों के मकान हटाए,
Singrauli News: Art of the Vindhya region shines on the ‘Platform for True Talent’ stage; participants dazzle with their dance and singing performances.
जूनियर और सीनियर वर्ग में हुईं प्रतियोगिताएं, विधायक रामनिवास शाह की मौजूदगी में विजेताओं को किया गया सम्मानित
Singrauli News: सिंगरौली। विंध्य क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिला तो मंच पर नृत्य और संगीत का शानदार संगम देखने को मिला। संसार प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘असली प्रतिभा का मंच’ में बच्चों से लेकर वरिष्ठ प्रतिभागियों तक ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। नृत्य और गायन की अलग-अलग प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न वर्गों के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नृत्य और गायन प्रतियोगिता के लिए अलग-अलग निर्णायक नियुक्त किए गए थे। नृत्य विधा का मूल्यांकन सतवीर सिंह तथा गायन प्रतियोगिता का मूल्यांकन दिनेश कुमार ने किया। प्रतिभागियों ने अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन करते हुए निर्णायकों को प्रभावित किया। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
सीमा शाह की पहल पर स्थानीय प्रतिभाओं को मिला मंच
कार्यक्रम का आयोजन सीमा शाह की पहल पर किया गया। उन्होंने स्वयं मंच संचालन की जिम्मेदारी संभाली। उनके संचालन ने कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा। सीमा शाह ने कहा कि विंध्य क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें अपनी कला प्रदर्शित करने के लिए उचित अवसर मिलना जरूरी है। ‘असली प्रतिभा का मंच’ इसी दिशा में एक प्रयास है, ताकि बच्चों और युवाओं को प्रोत्साहन मिले और वे अपनी अलग पहचान बना सकें।
महापौर और विधायक सहित गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम महापौर रानी अग्रवाल और विधायक रामनिवास शाह शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में राम शिरोमणि शाहवाल, रतीभान प्रसाद, विनायक शाह, शिवशंकर प्रसाद, नंदकिशोर पटेल, विद्या भूषण, सुषमा वर्मा, रामनरेश शाह, सूरज साकेत, सौरभ गुप्ता, विक्रम सिंह चंदेल और पीएन भारती सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
नृत्य प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अनादि ने प्रथम, तनवीर ने द्वितीय और आराध्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में चांदनी प्रथम, ऋषि द्वितीय और हर्षिता तृतीय स्थान पर रहीं। गायन प्रतियोगिता में बलवींदर ने प्रथम, कविता ने द्वितीय और अंशुल ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।