Singrauli News: मोरवा में स्कूली बच्चों से भरी ओमनी वैन ट्रेलर से टकराई, आधा दर्जन छात्र घायल
Singrauli News: बाजार में पत्नी-बेटी के सामने एएसआई पर धमकाने का आरोप, एसपी से की शिकायत
Singrauli shaktinager News: एनटीपीसी सिंगरौली की पहल: 30 ग्रामी
Singrauli News: सिंगरौली हॉस्पिटल परिसर बनेगा हरियाली की नई पहचान, ‘ग्रीन सिंगरौली’ अभियान का शुभारं
Jansatta Dal releases: यूपी चुनाव 2027: राजा भैया ने जारी की पहली सूची, कुंडा से खुद लड़ेंगे चुनाव
Samajwadi Party Manifesto: अखिलेश का युवाओं को बड़ा चुनावी वादा,
Singrauli News: चाचर मझौली में 11.75 लाख के पंपवेल निर्माण पर सवाल, गुणवत्ता की जांच की मांग
Singrauli News: बांध निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध, निर्माण स्थल पर पहुंचे किसान, काम रुकवाय
Singrauli News: काम करने के लिए कहने पर बेटे ने माता-पिता पर किया
Sidhi News: सीधी में रेलवे की जमीन से 34 परिवारों के मकान हटाए,
Singrauli News: Omni van carrying schoolchildren collides with a trailer in Morwa; half a dozen students injured
तेज टक्कर में वैन का अगला हिस्सा ट्रेलर में घुसा, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
Singrauli News: सिंगरौली। मोरवा थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों से भरी ओमनी वैन और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में वैन सवार करीब आधा दर्जन छात्र घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ओमनी वैन का अगला हिस्सा ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल बच्चों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे ओमनी वैन में सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोरवा थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर वैन की ट्रेलर से भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार बच्चे घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और अपनी गाड़ियों से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को तत्काल उपचार मिल सका।
घटना की सूचना मिलते ही मोरवा पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। फिलहाल घायल बच्चों का अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे के कारणों और वाहनों की स्थिति को लेकर पुलिस जांच कर रही है।