Trending Now

Singrauli News: सासन पावर प्लांट पहुंचे 45 विद्यार्थी, बिजली उत्पादन की प्रक्रिया और आधुनिक तकनीक की

Rama Posted on: 2026-11-25 15:22:00 Viewer: 96 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: सासन पावर प्लांट पहुंचे 45 विद्यार्थी, बिजली उत्पादन की प्रक्रिया और आधुनिक तकनीक की Singrauli News: 45 students visited the Sasan Power Plant, where they learned about the electricity generation process and modern technology.

सीएसआर विभाग की पहल पर आयोजित औद्योगिक भ्रमण में सुरक्षा मानकों, संयंत्र की कार्यप्रणाली और कंट्रोल रूम से कराया गया परिचित

Singrauli News: सिंगरौली। विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ औद्योगिक गतिविधियों की व्यावहारिक जानकारी देने के उद्देश्य से काइट्स राइज पब्लिक स्कूल वैढ़न के करीब 45 विद्यार्थियों ने 24 नवंबर को सासन पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण किया। सासन पावर लिमिटेड के सीएसआर विभाग की पहल पर आयोजित इस भ्रमण में विद्यार्थियों को बिजली उत्पादन की प्रक्रिया, औद्योगिक कार्यप्रणाली और आधुनिक तकनीक की जानकारी दी गई।

भ्रमण की शुरुआत सुरक्षा संबंधी परिचयात्मक सत्र से हुई। इसमें प्लांट के सुरक्षा अधिकारियों ने औद्योगिक सुरक्षा मानकों, आपातकालीन प्रक्रियाओं और व्यक्तिगत सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को हेलमेट, रिफ्लेक्टिव जैकेट सहित आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए, ताकि वे सुरक्षित तरीके से प्लांट का भ्रमण कर सकें।

इसके बाद विद्यार्थियों ने पावर प्लांट के विभिन्न विभागों का अवलोकन किया। इस दौरान कोयला आधारित ताप विद्युत संयंत्र में बिजली उत्पादन की प्रक्रिया, संयंत्र की कार्यप्रणाली और पर्यावरण संरक्षण के उपायों के बारे में बताया गया। प्लांट के इंजीनियरों ने तकनीकी पहलुओं को समझाते हुए विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए। विद्यार्थियों को कंट्रोल रूम का भ्रमण भी कराया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव मिलता है, जो उनके भविष्य की दिशा तय करने में सहायक होता है। विद्यार्थियों ने भी भ्रमण को ज्ञानवर्धक और रोचक बताया।

कार्यक्रम के दौरान सासन पावर लिमिटेड के सीएसआर विभाग से फुजैल अहमद, नृपेन्द्र पांडेय, अवनीश कुशवाहा, मिथिलेश शाह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को कप, डायरी, कॉपी और पेन भेंट किए गए तथा भोजन की व्यवस्था भी की गई।

विद्यालय प्रबंधन ने शैक्षणिक भ्रमण के आयोजन में सहयोग के लिए सासन पावर लिमिटेड का आभार व्यक्त किया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall