Delhi News: त्योहारी सीजन में क्रेडिट कार्ड से खरीदारी में 20% का उछाल, अक्टूबर में 2.45 लाख करोड़ र
Delhi News: संविधान की मूल प्रति में समाहित है भारत की संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत
Delhi News: डाकघरों के आधुनिकीकरण पर सरकार खर्च करेगी 1,491 करोड़ रुपये, कैबिनेट की मंजूरी
Singrauli News: तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, हादसे में नाबालिग चालक की मौत, महिला गंभीर
Singrauli News: रेलवे स्टेशन पर नाबालिग के साथ युवक को देख मचा हंगामा, लोगों ने पकड़कर जीआरपी को सौं
Singrauli News: ‘असली प्रतिभा का मंच’ पर झलकी विंध्य की कला, नृत्य और गायन में प्रतिभागियों ने बिखेर
Singrauli News: राख के भारी वाहनों से बेहाल विंध्यनगर-तेलगवां मार्ग, सालभर से शिकायतें बेअसर
Singrauli shaktinager News: चिल्काडांड में एनटीपीसी का निःशुल्क
Singrauli shaktinager News: 6 हजार दीपों से जगमगाया शक्तेश्व
Singrauli News: सासन पावर प्लांट पहुंचे 45 विद्यार्थी, बिजली उत्पादन की प्रक्रिया और आधुनिक तकनीक की
Delhi News: The original copy of the Constitution embodies India’s culture and historical heritage.
26 नवंबर को मनाया जाएगा संविधान दिवस, 1949 में इसी दिन संविधान सभा ने किया था अंगीकार
Delhi News: नई दिल्ली। भारतीय संविधान केवल शासन व्यवस्था चलाने वाला दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक गौरव और राष्ट्रीय आदर्शों का भी प्रतीक है। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकार किया था। इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। वहीं 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के साथ भारत संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य बना।
संविधान के निर्माण में दो वर्ष, 11 महीने और 18 दिन लगे। संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को हुई थी। डॉ. राजेंद्र प्रसाद इसके स्थायी अध्यक्ष चुने गए, जबकि प्रारूप समिति की अध्यक्षता डॉ. भीमराव आंबेडकर ने की। संविधान की मूल प्रति में 395 अनुच्छेद, 22 भाग और आठ अनुसूचियां थीं।
संविधान की मूल प्रति में भारतीय संस्कृति की झलक
भारतीय संविधान की एक विशेषता इसकी मूल प्रति में बनाए गए ऐतिहासिक और सांस्कृतिक चित्र हैं। संविधान के 22 भागों की शुरुआत अलग-अलग चित्रों से की गई है। इनमें भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण, भगवान बुद्ध, भगवान महावीर, सम्राट अशोक, छत्रपति शिवाजी महाराज, गुरु गोविंद सिंह, रानी लक्ष्मीबाई और महात्मा गांधी जैसे महान व्यक्तित्वों को स्थान दिया गया है। इसके अलावा नालंदा विश्वविद्यालय, सिंधु घाटी सभ्यता, हिमालय, रेगिस्तान और महासागर के चित्र भी शामिल हैं।
संविधान के आवरण पृष्ठ पर राष्ट्रीय राजचिह्न और 'सत्यमेव जयते' का घोषवाक्य अंकित है। वहीं अलग-अलग चित्रों के माध्यम से सत्य, साहस, कर्तव्य, करुणा, संकल्प, शांति और राष्ट्रसेवा जैसे मूल्यों का संदेश दिया गया है।
शांतिनिकेतन के कलाकारों ने तैयार किए चित्र
संविधान की मूल प्रति में शामिल चित्र कोलकाता के शांतिनिकेतन स्थित कला भवन के कलाकारों ने आचार्य नंदलाल बोस के मार्गदर्शन में तैयार किए थे। इन चित्रों के माध्यम से संविधान निर्माताओं ने भारत की प्राचीन सभ्यता, सांस्कृतिक पहचान और ऐतिहासिक विरासत को संवैधानिक दस्तावेज का हिस्सा बनाया।
वर्ष 2015 में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इससे पहले यह दिन राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में जाना जाता था। संविधान दिवस का उद्देश्य नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।