Delhi News: त्योहारी सीजन में क्रेडिट कार्ड से खरीदारी में 20% का उछाल, अक्टूबर में 2.45 लाख करोड़ र
Delhi News: संविधान की मूल प्रति में समाहित है भारत की संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत
Delhi News: डाकघरों के आधुनिकीकरण पर सरकार खर्च करेगी 1,491 करोड़ रुपये, कैबिनेट की मंजूरी
Singrauli News: तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, हादसे में नाबालिग चालक की मौत, महिला गंभीर
Singrauli News: रेलवे स्टेशन पर नाबालिग के साथ युवक को देख मचा हंगामा, लोगों ने पकड़कर जीआरपी को सौं
Singrauli News: ‘असली प्रतिभा का मंच’ पर झलकी विंध्य की कला, नृत्य और गायन में प्रतिभागियों ने बिखेर
Singrauli News: राख के भारी वाहनों से बेहाल विंध्यनगर-तेलगवां मार्ग, सालभर से शिकायतें बेअसर
Singrauli shaktinager News: चिल्काडांड में एनटीपीसी का निःशुल्क
Singrauli shaktinager News: 6 हजार दीपों से जगमगाया शक्तेश्व
Singrauli News: सासन पावर प्लांट पहुंचे 45 विद्यार्थी, बिजली उत्पादन की प्रक्रिया और आधुनिक तकनीक की
Singrauli News: Uproar ensues after a youth is spotted with a minor at the railway station; people apprehend him and hand him over to the GRP.
बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका पर लोगों ने की पूछताछ, परिजनों से पुष्टि के बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ा
Singrauli News: सिंगरौली। रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार दोपहर एक नाबालिग बच्ची के साथ मौजूद युवक को लेकर जमकर हंगामा हुआ। युवक की गतिविधियों पर संदेह जताते हुए स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। लोगों को आशंका थी कि युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जा रहा है। इस दौरान मौके पर भीड़ जुट गई और कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट भी की। बाद में युवक और बच्ची को जीआरपी पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना का वीडियो भी एक राहगीर ने मोबाइल में रिकॉर्ड किया।
जीआरपी थाना प्रभारी रोशन लाल के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 2 बजे कुछ लोग युवक और बच्ची को थाने लेकर पहुंचे थे। लोगों ने युवक की गतिविधियों को संदिग्ध बताते हुए बच्ची को भगाकर ले जाने की आशंका जताई थी। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने एक-दूसरे को रिश्तेदार बताया। उनके मुताबिक, वे उत्तर प्रदेश स्थित अपने घर जाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे और ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।
परिजनों से संपर्क के बाद पुलिस ने भेजा घर
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों के परिजनों से फोन पर संपर्क कर मामले की जानकारी और रिश्ते की पुष्टि की। इसके बाद दोनों को घर जाने की अनुमति दे दी गई। मामले में किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
वहीं स्थानीय निवासी राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि युवक और बच्ची काफी देर से स्टेशन परिसर के बाहर बैठे थे। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर लोगों ने पूछताछ की और फिर दोनों को पकड़कर जीआरपी के हवाले कर दिया।
घटना के बाद स्टेशन परिसर में सुरक्षा और नाबालिगों की आवाजाही को लेकर भी चर्चा रही। हालांकि, पुलिस की पूछताछ में युवक और बच्ची के परिजनों से संपर्क होने के बाद मामला शांत हो गया।