Trending Now

Delhi News: त्योहारी सीजन में क्रेडिट कार्ड से खरीदारी में 20% का उछाल, अक्टूबर में 2.45 लाख करोड़ र

Rama Posted on: 2026-11-25 15:22:00 Viewer: 18 Comments: 0 Country: India City: New Delhi

Delhi News: त्योहारी सीजन में क्रेडिट कार्ड से खरीदारी में 20% का उछाल, अक्टूबर में 2.45 लाख करोड़ र Delhi News: 20% surge in credit card spending during the festive season; Rs 2.45 lakh crore spent in October

आरबीआई के आंकड़ों में सामने आई खर्च की तेजी, 14 लाख नए क्रेडिट कार्ड जारी

Delhi News: नई दिल्ली। त्योहारी सीजन में देशभर में खरीदारी का उत्साह क्रेडिट कार्ड के आंकड़ों में भी दिखाई दिया है। दिवाली से पहले अक्टूबर में क्रेडिट कार्ड के जरिए लेनदेन का कुल मूल्य करीब 20 प्रतिशत बढ़कर 2.45 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में यह आंकड़ा 2.04 लाख करोड़ रुपये था। पिछले साल अक्टूबर की तुलना में भी क्रेडिट कार्ड खर्च में 14.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

इस दौरान बैंकों ने करीब 14 लाख नए क्रेडिट कार्ड जारी किए। इसके साथ ही देश में सक्रिय क्रेडिट कार्ड की संख्या सितंबर के 12.53 करोड़ से बढ़कर अक्टूबर में 12.67 करोड़ हो गई। आंकड़े बताते हैं कि त्योहारी खरीदारी के साथ डिजिटल भुगतान के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल भी बढ़ा है।

ऑनलाइन खरीदारी में सबसे ज्यादा खर्च
अक्टूबर में क्रेडिट कार्ड से हुए कुल खर्च में ऑनलाइन और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की हिस्सेदारी सबसे अधिक रही। इस माध्यम से 1.54 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ, जो कुल खर्च का करीब 63 प्रतिशत है। वहीं, दुकानों पर लगे पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) टर्मिनल के जरिए 90,562 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।

एसबीआई और आईसीआईसीआई कार्ड के खर्च में बड़ी वृद्धि
बैंकवार आंकड़ों में एचडीएफसी बैंक 70,115 करोड़ रुपये के क्रेडिट कार्ड लेनदेन के साथ आगे रहा। एसबीआई कार्ड से 45,797 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड से 42,295 करोड़ रुपये का खर्च दर्ज किया गया। एसबीआई कार्ड के लेनदेन में सितंबर के मुकाबले 31 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक में 37 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं, एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से 30,211 करोड़ रुपये का खर्च हुआ, जो पिछले महीने से 30.5 प्रतिशत अधिक है।

लेनदेन बढ़े, लेकिन औसत खरीदारी का मूल्य घटा
अक्टूबर में क्रेडिट कार्ड से लेनदेन की संख्या सालाना आधार पर 32 प्रतिशत बढ़कर 68.3 करोड़ पहुंच गई। हालांकि, प्रति लेनदेन औसत खर्च पिछले साल के 4,133 रुपये से घटकर करीब 3,585 रुपये रह गया। इससे संकेत मिलता है कि उपभोक्ता बड़ी खरीदारी के साथ छोटी और रोजमर्रा की जरूरतों के भुगतान में भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। यूपीआई से जुड़े रुपे क्रेडिट कार्ड ने भी इस चलन को बढ़ावा दिया है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall