Trending Now

Singrauli News: नालसा मेगा ड्राइव: घर-घर पहुंचकर जरूरतमंदों की समस्याएं जान रहा विधिक सेवा प्राधिकरण

Rama Posted on: 2026-11-25 15:22:00 Viewer: 34 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: नालसा मेगा ड्राइव: घर-घर पहुंचकर जरूरतमंदों की समस्याएं जान रहा विधिक सेवा प्राधिकरण Singrauli News: NALSA Mega Drive: Legal Services Authority reaching out door-to-door to understand the problems of those in need

ग्राम पंचायत सिद्धीकला में सर्वेक्षण अभियान जारी, पात्र हितग्राहियों को पेंशन, आयुष्मान और आवास योजनाओं से जोड़ने की पहल

Singrauli News: सिंगरौली। समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नालसा मेगा ड्राइव अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ग्राम पंचायत सिद्धीकला में घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों का सर्वेक्षण किया जा रहा है, ताकि जरूरतमंद और वंचित परिवारों की पहचान कर उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा सके।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश और मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान का क्रियान्वयन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अतुल कुमार खंडेलवाल एवं प्राधिकरण के सचिव धर्मेंद्र सोनी के निर्देशन में किया जा रहा है। ग्राम पंचायत सिद्धीकला में पैरालीगल वॉलंटियर जितेन्द्र कुमार शाह घर-घर पहुंचकर सर्वेक्षण कर रहे हैं।

दस्तावेजों से लेकर सरकारी योजनाओं तक की ली जा रही जानकारी
सर्वेक्षण के दौरान ग्रामीणों से आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और श्रम कार्ड सहित आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता की जानकारी ली जा रही है। साथ ही वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता की जानकारी देकर ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के अधिकारों पर भी फोकस
अभियान के दौरान बच्चों की शिक्षा, बाल विवाह की रोकथाम, दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों के अधिकार और नशामुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य केवल जानकारी जुटाना नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों को उनके कानूनी अधिकारों और सरकारी सुविधाओं तक पहुंच उपलब्ध कराना है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall