Singrauli News: 7 से 9 अक्टूबर तक सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का
Singrauli News: जनगणना 2027: द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो द
Singrauli News: सेवा ज्योति यात्रा लेकर देवसर के लिए रवाना हुए विधायक राजेंद्र मेश्राम
Nepal sees heavy rain in parts, flash flood risk rises in west
Singrauli News: वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह में गडरिया स्कूल में प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों ने दिखाई
Singrauli News: जिला अस्पताल की पैथोलॉजी व्यवस्था पर सवाल, जरूरी
PM Modi to inaugurate 10th India Mobile Congress in New Delhi tomorrow
Singrauli News: ग्रामीणों के विरोध के बीच सरई ग्राम कोयला साइडिंग को संचालन की मंजूरी
Singrauli News: हाईकोर्ट ने पटवारी सेवा समाप्ति मामले में शासन से चार सप्ताह में मांगा जवाब
Devariya News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; देवरिया के चार क्रिकेट खिलाड
Singrauli News: Beneficiaries received the benefits of social security and public welfare schemes at the 'Jan Vishwas Shivir' (Public Trust Camp).
वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड और संबल योजना के तहत सहायता राशि का किया गया वितरण
Singrauli News: सिंगरौली। ग्राम पंचायत करदा में आयोजित जन विश्वास शिविर में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। शिविर में प्रभारी मंत्री द्वारा हितग्राहियों को पेंशन, आयुष्मान कार्ड, संबल योजना के तहत अनुग्रह सहायता और प्राकृतिक आपदा राहत राशि का वितरण किया गया।
सामाजिक सुरक्षा के तहत ग्राम कुदवार निवासी मोतीलाल सिंह, गुलबिया बैगा तथा ग्राम परसोहर निवासी जगत सिंह गौंड और जयमनिया केवट को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया गया। वहीं स्वास्थ्य सुरक्षा के तहत ग्राम करदा निवासी वंश बहादुर सिंह और शिवनारायण सिंह के आयुष्मान कार्ड स्वीकृत किए गए।
संबल योजना के तहत मिली सहायता राशि
मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के तहत ग्राम धौहनी निवासी तेजभान सिंह को उनकी पत्नी अन्ती सिंह की मृत्यु पर 4 लाख रुपये तथा ग्राम कुदवार निवासी बिहारी बैगा को उनकी पत्नी लल्ली बैगा की मृत्यु पर 2 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की गई। इसी प्रकार प्राकृतिक आपदा राहत के तहत ग्राम करदा निवासी चित्रसेन सिंह गौंड को सर्पदंश की घटना के लिए 4 लाख रुपये की राहत राशि प्रदान की गई।
शिविर के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। अधिकारियों ने सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी।