Singrauli News: देवसर में अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती, NH-39 पर चला अभियान
Singrauli News: एनसीएल में मैकेनिकल सुपरवाइजर एवं फिटर्स के लिए तीन दिवसीय तकनीकी विकास कार्यक्रम
Singrauli News: ₹1.13 लाख सब्सिडी का मामला जनसुनवाई में, कलेक्टर ने जांच के दिए निर्देश
Singrauli News: भारी बारिश ने तीन परिवारों के घर गिरे, वार्ड 39 में मकान गिरने के बाद पटवारी ने किया
Singrauli News: दसगात्र कार्यक्रम में आकाशीय बिजली का कहर, सात लोग झुलसे
Singrauli News: सीएमएचओ के नोटिस के बाद भी महीनों से खामोशी, वंदना हॉस्पिटल पर सवाल बरकरार
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली में स्टेशन स्तरीय प्रोफेशनल सर्किल कन्वेंशन 2026 का आयोजन
Station Level Professional Circle Convention held at NTPC Singrauli
Siemens Energy India to Invest ₹2,053 Crore in Madhya Pradesh, Set Up Power Transformer Manufacturin
Sidhi News: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटा बल्कर, चालक गंभीर घायल
Rajasthan MO Vacancy 2026: Recruitment for Medical Officer posts in Rajasthan announced.
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) की ओर से मेडिकल ऑफिसर (MO) के 600 रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान किया गया है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से स्टार्ट कर दी गई है जो 13 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में भाग लेने के लिए तय तिथियों में ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
योग्यता एवं मापदंड
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का MBBS पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही लिखित परीक्षा की तिथि तक राजस्थान मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। 1 जनवरी 2027 को ध्यान में रखकर उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 22 वर्ष एवं अधिकतम आयु 45 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी गई है।
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 5000 रुपये शुल्क के रूप में जमा करना होगा। राजस्थान राज्य के एससी/एसटी वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 2500 निर्धारित है। शुल्क भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है।
आवेदन पत्र भरने की स्टेप्स
आरयूएचएस एमओ एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए वेबसाइट ruhsraj.org पर जाएं।
होम पेज पर RUHS Medical Officer (Medical) 2026 Recruitment पर क्लिक करें।
New Candidate में क्रिएट योर रजिस्ट्रेशन आईडी पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।
इसके बाद साइन करके अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें।
अब फॉर्म को सबमिट करके एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
RUHS Medical Officer Online Form 2026
चयन प्रक्रिया एवं पद विवरण
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। रिटेन टेस्ट में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा।
भर्ती के माध्यम से मेडिकल ऑफिसर के 600 रिक्त पदों को भरा जायेगा। कैटेगरी के अनुसार अनारक्षित वर्ग के लिए 216, ईडब्ल्यूएस के लिए 60, पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए 126, एससी के लिए 96, एसटी के लिए 72 और एमबीसी के लिए 30 पद आरक्षित हैं।