Trending Now

Singrauli News: दसगात्र कार्यक्रम में आकाशीय बिजली का कहर, सात लोग झुलसे

Rama Posted on: 2026-09-16 11:37:00 Viewer: 43 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: दसगात्र कार्यक्रम में आकाशीय बिजली का कहर, सात लोग झुलसे Singrauli News: Lightning strikes during 'Dasgatra' ritual; seven people scorched.

आठ वर्षीय बच्ची समेत दो नाबालिग घायल, पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया

Singrauli News: सिंगरौली। जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंदवार चौकी के टिकट गांव में बुधवार को दसगात्र कार्यक्रम के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बिजली की चपेट में आने से सात लोग झुलसकर घायल हो गए। घायलों में आठ वर्षीय बच्ची समेत दो नाबालिग लड़कियां शामिल हैं।

दसगात्र कार्यक्रम के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही पल में कार्यक्रम स्थल पर चीख-पुकार शुरू हो गई। परिजन और आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को संभाला और घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए देवसर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है।

घटना के बाद टिकट गांव में दहशत का माहौल है। आकाशीय बिजली गिरने से घायल हुए लोगों की स्थिति को लेकर फिलहाल चिकित्सकों की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall