Trending Now

Singrauli News: भारी बारिश ने तीन परिवारों के घर गिरे, वार्ड 39 में मकान गिरने के बाद पटवारी ने किया

Rama Posted on: 2026-09-16 11:37:00 Viewer: 45 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: भारी बारिश ने तीन परिवारों के घर गिरे, वार्ड 39 में मकान गिरने के बाद पटवारी ने किया Singrauli News: Heavy rains cause three families' homes to collapse; Patwari conducts survey after house collapse in Ward 39.

बलियरी रोड क्षेत्र में तीन मकान क्षतिग्रस्त होकर गिरे, प्रभावित परिवारों को राहत राशि दिलाने की प्रक्रिया शुरू

Singrauli News: सिंगरौली/बैढ़न। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश अब लोगों के घरों पर भी आफत बनकर टूट रही है। बैढ़न के वार्ड क्रमांक 39 स्थित बलियरी रोड क्षेत्र में बारिश के चलते तीन मकान क्षतिग्रस्त होकर गिर गए। हादसे में लाले पनिका, राजेश केवट और चंद्रिका केवट के मकानों को नुकसान पहुंचा है। मकान गिरने के बाद प्रभावित तीनों परिवारों के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है।

मकान गिरने की जानकारी सामने आने के बाद पार्षद प्रतिनिधि अमित यादव ने मामले की सूचना संबंधित विभाग को दी और प्रशासनिक अमले को मौके पर भेजने की पहल की। सूचना मिलते ही हल्का पटवारी उमेश नामदेव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त मकानों का निरीक्षण कर मौके पर ही नुकसान का जायजा लिया।

सर्वे के दौरान मकानों को हुई क्षति का आकलन करने के साथ प्रभावित परिवारों से आवश्यक जानकारी भी दर्ज की गई। प्रशासन द्वारा तैयार की जा रही रिपोर्ट के आधार पर पात्र परिवारों को शासन के नियमानुसार राहत एवं सहायता राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

लगातार बारिश के बीच तीन मकानों के गिरने से प्रभावित परिवारों की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में प्रशासनिक स्तर पर सर्वे की कार्रवाई शुरू होने के बाद अब प्रभावित परिवारों को शासन की राहत राशि मिलने का इंतजार है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall