Singrauli News: देवसर में अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती, NH-39 पर चला अभियान
Singrauli News: एनसीएल में मैकेनिकल सुपरवाइजर एवं फिटर्स के लिए तीन दिवसीय तकनीकी विकास कार्यक्रम
Singrauli News: ₹1.13 लाख सब्सिडी का मामला जनसुनवाई में, कलेक्टर ने जांच के दिए निर्देश
Singrauli News: भारी बारिश ने तीन परिवारों के घर गिरे, वार्ड 39 में मकान गिरने के बाद पटवारी ने किया
Singrauli News: दसगात्र कार्यक्रम में आकाशीय बिजली का कहर, सात लोग झुलसे
Singrauli News: सीएमएचओ के नोटिस के बाद भी महीनों से खामोशी, वंदना हॉस्पिटल पर सवाल बरकरार
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली में स्टेशन स्तरीय प्रोफेशनल सर्किल कन्वेंशन 2026 का आयोजन
Station Level Professional Circle Convention held at NTPC Singrauli
Siemens Energy India to Invest ₹2,053 Crore in Madhya Pradesh, Set Up Power Transformer Manufacturin
Sidhi News: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटा बल्कर, चालक गंभीर घायल
Singrauli News: Administration cracks down on encroachment in Deosar; drive conducted on NH-39.
सब्जी विक्रेताओं को मंडी भेजा, एसडीएम ने मौके से दिए सख्त निर्देश
Singrauli News: सिंगरौली। देवसर में सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को एक बार फिर अभियान चलाया। उपखंड अधिकारी एवं आईएएस डॉ. सुशीर श्रीकृष्णा श्रीराम के निर्देशन में राजस्व एवं पुलिस अमले ने सीधी-सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग-39 (NH-39) समेत न्यायालय मार्ग, विश्राम गृह मार्ग और चितरंगी-समदा मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
अभियान के दौरान उन दुकानदारों के अस्थायी ठिकाने हटाए गए, जिन्हें पूर्व में निर्धारित सीमा के भीतर अपना सामान हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्देशों के बावजूद अतिक्रमण बरकरार रखा गया था। सड़क किनारे कारोबार कर रहे सब्जी विक्रेताओं को भी यातायात व्यवस्था को देखते हुए देवसर की निर्धारित सब्जी मंडी में स्थानांतरित कराया गया।
नाली की सीमा में अतिक्रमण पर सख्त रुख
कार्रवाई के दौरान एसडीएम डॉ. सुशीर श्रीकृष्णा श्रीराम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि NH-39 के दोनों ओर बनी नालियों की सीमा के भीतर किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं रहने दिया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क या नाली की सीमा में दुकान, ठेला अथवा अस्थायी संरचना लगाकर यातायात और आमजन के आवागमन में बाधा डालने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे कारोबार करने वालों में हलचल देखने को मिली। अमले ने प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया।
राजस्व और पुलिस अमला रहा मौजूद
अभियान में नायब तहसीलदार प्रदीप सिंह, नायब तहसीलदार शिवनंदन सिंह, जियावन थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा, आरआई बृजेश कुमार पांडेय, पटवारी अनुभव त्रिपाठी, कुलदीप मिश्रा, सचिव शिवकुमार शुक्ला, रोजगार सहायक अनिल पांडेय सहित पुलिस बल एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
अब कार्रवाई के बाद निगरानी की चुनौती
देवसर के प्रमुख मार्गों पर लगातार अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के बाद अब प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती हटाए गए स्थानों पर दोबारा अतिक्रमण रोकने की होगी। वहीं सब्जी विक्रेताओं को मंडी में स्थानांतरित करने के बाद वहां पर्याप्त मूलभूत सुविधाएं, व्यवस्थित दुकान व्यवस्था और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करना भी जरूरी होगा। यदि नियमित निगरानी नहीं हुई तो कार्रवाई के बाद फिर वही स्थिति लौटने की आशंका बनी रहेगी।