Singrauli News: देवसर में अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती, NH-39 पर चला अभियान
Singrauli News: एनसीएल में मैकेनिकल सुपरवाइजर एवं फिटर्स के लिए तीन दिवसीय तकनीकी विकास कार्यक्रम
Singrauli News: ₹1.13 लाख सब्सिडी का मामला जनसुनवाई में, कलेक्टर ने जांच के दिए निर्देश
Singrauli News: भारी बारिश ने तीन परिवारों के घर गिरे, वार्ड 39 में मकान गिरने के बाद पटवारी ने किया
Singrauli News: दसगात्र कार्यक्रम में आकाशीय बिजली का कहर, सात लोग झुलसे
Singrauli News: सीएमएचओ के नोटिस के बाद भी महीनों से खामोशी, वंदना हॉस्पिटल पर सवाल बरकरार
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली में स्टेशन स्तरीय प्रोफेशनल सर्किल कन्वेंशन 2026 का आयोजन
Station Level Professional Circle Convention held at NTPC Singrauli
Siemens Energy India to Invest ₹2,053 Crore in Madhya Pradesh, Set Up Power Transformer Manufacturin
Sidhi News: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटा बल्कर, चालक गंभीर घायल
Singrauli News: Three-day technical development program for mechanical supervisors and fitters at NCL.
Singrauli News: सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) द्वारा मैकेनिकल सुपरवाइजर एवं फिटर्स की तकनीकी दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से 14 से 16 सितंबर 2026 तक केंद्रीय प्रशिक्षण एवं कर्मचारी विकास संस्थान (CETI), सिंगरौली में तीन दिवसीय टेक्निकल डेवलपमेंट प्रोग्राम (TDP) आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एनसीएल की खदानों में उपयोग होने वाली हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी (HEMM) के संचालन, रखरखाव एवं सुरक्षा संबंधी तकनीकी ज्ञान और कार्यक्षमता को बेहतर बनाना रहा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ड्रैगलाइन, हाइड्रोलिक एवं इलेक्ट्रिक एक्सकेवेटर, ड्रिल, डोजर, ग्रेडर, क्रेन, डंपर सहित अन्य भारी मशीनरी की देखरेख और सुरक्षा सुविधाओं के रखरखाव की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में संबंधित एसओपी (SOP) और सुरक्षा प्रावधानों पर भी विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा डंपर के सुरक्षा फीचर्स, ऑटोमैटिक फायर डिटेक्शन एंड सप्रेशन सिस्टम (AFDSS), अग्नि सुरक्षा, आग की विभिन्न श्रेणियों, मैनुअल फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग, आग से बचाव एवं HEMM में अग्निशमन व्यवस्थाओं से संबंधित विशेष सत्र आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान एनसीएल की आईटी एवं डिजिटल पहलों से भी प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। इसमें OITDS, TPMS, फ्यूल मॉनिटरिंग सिस्टम तथा डिजिटल HEMM डेटा मैनेजमेंट जैसी व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण को अधिक व्यावहारिक बनाने के लिए ड्रैगलाइन सिमुलेटर ट्रेनिंग का विशेष सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को नियंत्रित वातावरण में मशीन संचालन से संबंधित व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया गया।
इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में एनसीएल के विभिन्न क्षेत्रों एवं इकाइयों से करीब 36 मैकेनिकल सुपरवाइजर एवं फिटर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को तकनीकी दक्षता के साथ-साथ मशीनरी की सुरक्षित एवं प्रभावी कार्यप्रणाली के लिए आवश्यक व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया।