Trending Now

Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली में स्टेशन स्तरीय प्रोफेशनल सर्किल कन्वेंशन 2026 का आयोजन

Rama Posted on: 2026-09-16 11:37:00 Viewer: 47 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली में स्टेशन स्तरीय प्रोफेशनल सर्किल कन्वेंशन 2026 का आयोजन Singrauli News: Station-level Professional Circle Convention 2026 organized at NTPC Singrauli.

Singrauli News: सिंगरौली। अभियंता दिवस के अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली के बीई विभाग के तत्वावधान में स्टेशन स्तरीय प्रोफेशनल सर्किल कन्वेंशन 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तकनीकी ज्ञान, नवाचार, टीम भावना एवं व्यावसायिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों की 16 टीमों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रत्येक टीम में अधिकतम चार सदस्य शामिल रहे। कार्यक्रम में ई. प्रभाकर राव, परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी सिंगरौली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षगण, प्रतिभागी टीमों एवं कार्यकारी प्रशिक्षुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रतियोगिता के मूल्यांकन के लिए निर्णायक मंडल में ए. शिव कुमार, अपर महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन), प्रगीत उपाध्याय, एजीएम (यांत्रिक अनुरक्षण–बॉयलर अनुरक्षण विभाग) तथा के. एस. वेंकटरामन, अपर महाप्रबंधक (सुरक्षा विभाग) शामिल रहे। निर्णायक मंडल ने टीमों के प्रदर्शन, विषय-वस्तु, नवाचार एवं प्रस्तुतीकरण का मूल्यांकन किया।

प्रतियोगिता में ईएमडी की टीम ‘पावर क्वेस्ट’ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। वहीं एयू एवं ईएमजी की टीम ‘व्हाइट डायमंड’ प्रथम उपविजेता तथा बीएमडी की टीम ‘संरक्षण’ द्वितीय उपविजेता रही।

स्टेशन स्तरीय प्रोफेशनल सर्किल कन्वेंशन कर्मचारियों के लिए ज्ञान एवं अनुभव साझा करने, नवीन विचार प्रस्तुत करने तथा टीमवर्क प्रदर्शित करने का प्रभावी मंच बना। आयोजन ने कर्मचारियों में नवाचार, ज्ञान-साझाकरण, टीम भावना एवं निरंतर व्यावसायिक विकास की संस्कृति को मजबूत करने में योगदान दिया।

अभियंता दिवस पर आयोजित इस पहल ने एनटीपीसी सिंगरौली में तकनीकी उत्कृष्टता और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall