Singrauli News: देवसर में अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती, NH-39 पर चला अभियान
Singrauli News: एनसीएल में मैकेनिकल सुपरवाइजर एवं फिटर्स के लिए तीन दिवसीय तकनीकी विकास कार्यक्रम
Singrauli News: ₹1.13 लाख सब्सिडी का मामला जनसुनवाई में, कलेक्टर ने जांच के दिए निर्देश
Singrauli News: भारी बारिश ने तीन परिवारों के घर गिरे, वार्ड 39 में मकान गिरने के बाद पटवारी ने किया
Singrauli News: दसगात्र कार्यक्रम में आकाशीय बिजली का कहर, सात लोग झुलसे
Singrauli News: सीएमएचओ के नोटिस के बाद भी महीनों से खामोशी, वंदना हॉस्पिटल पर सवाल बरकरार
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली में स्टेशन स्तरीय प्रोफेशनल सर्किल कन्वेंशन 2026 का आयोजन
Station Level Professional Circle Convention held at NTPC Singrauli
Siemens Energy India to Invest ₹2,053 Crore in Madhya Pradesh, Set Up Power Transformer Manufacturin
Sidhi News: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटा बल्कर, चालक गंभीर घायल
Sidhi News: Bulker overturns after losing control while trying to avoid a motorcyclist; driver critically injured.
Sidhi News: सीधी। गोपद बनास तहसील के गांधीग्राम गांव में बुधवार सुबह करीब 8 बजे सीधी से मड़वास की ओर जा रहा एक बल्कर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में बल्कर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार, गांधीग्राम के पास अचानक एक मोटरसाइकिल सवार बल्कर के सामने आ गया। राहगीर संतोष यादव के मुताबिक, बाइक सवार को बचाने के लिए चालक ने वाहन को सड़क किनारे मोड़ दिया। इसी दौरान बल्कर अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में बल्कर चालक सचिन मार्कले गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने उन्हें वाहन से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में बल्कर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
क्रेन की मदद से हटाया वाहन
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। सड़क पर पलटे बल्कर को हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई। क्रेन की मदद से बल्कर को सीधा कर सड़क से हटाया गया, जिसके बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका।
हादसे के वास्तविक कारणों की जांच
कोतवाली थाना प्रभारी दिव्यप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में बाइक सवार को बचाने के दौरान बल्कर के अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आई है। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।