Singrauli News: देवसर में अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती, NH-39 पर चला अभियान
Singrauli News: एनसीएल में मैकेनिकल सुपरवाइजर एवं फिटर्स के लिए तीन दिवसीय तकनीकी विकास कार्यक्रम
Singrauli News: ₹1.13 लाख सब्सिडी का मामला जनसुनवाई में, कलेक्टर ने जांच के दिए निर्देश
Singrauli News: भारी बारिश ने तीन परिवारों के घर गिरे, वार्ड 39 में मकान गिरने के बाद पटवारी ने किया
Singrauli News: दसगात्र कार्यक्रम में आकाशीय बिजली का कहर, सात लोग झुलसे
Singrauli News: सीएमएचओ के नोटिस के बाद भी महीनों से खामोशी, वंदना हॉस्पिटल पर सवाल बरकरार
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली में स्टेशन स्तरीय प्रोफेशनल सर्किल कन्वेंशन 2026 का आयोजन
Station Level Professional Circle Convention held at NTPC Singrauli
Siemens Energy India to Invest ₹2,053 Crore in Madhya Pradesh, Set Up Power Transformer Manufacturin
Sidhi News: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटा बल्कर, चालक गंभीर घायल
Jharkhand Home Guard Recruitment 2026: Home Guard Recruitment in Jharkhand
पदों पर निकली भर्ती, 772 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन 11 अक्टूबर से स्टार्ट होगा
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड गृह रक्षा वाहिनी की ओर से होम गार्ड की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार झारखंड में बतौर होम गार्ड के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे जल्द ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। होमगार्ड के पदों पर आवेदन 11 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही होम गार्ड के कुल 772 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 26 अक्टूबर, 2026 निर्धारित है।
कौन कर सकते हैं अप्लाई
होम गार्ड के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान 7वीं या 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी।
न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन शारीरिक जांच परीक्षा, हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा और तकनीकी दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। शारीरिक जांच परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को हिंदी लेखन परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। हिंदी लेखन परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में पास होने के लिए 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को तकनीकी दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन फीस
फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान भी करना होगा। सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये निर्धारित की गई है।
कैसे कर सकते हैं अप्लाई
होमगार्ड के पदों पर आवेदन जल्द ही शुरू होने वाले हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज करना होगा।
लॉगिन डिटेल को भरने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।