Singrauli News: देवसर में अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती, NH-39 पर चला अभियान
Singrauli News: एनसीएल में मैकेनिकल सुपरवाइजर एवं फिटर्स के लिए तीन दिवसीय तकनीकी विकास कार्यक्रम
Singrauli News: ₹1.13 लाख सब्सिडी का मामला जनसुनवाई में, कलेक्टर ने जांच के दिए निर्देश
Singrauli News: भारी बारिश ने तीन परिवारों के घर गिरे, वार्ड 39 में मकान गिरने के बाद पटवारी ने किया
Singrauli News: दसगात्र कार्यक्रम में आकाशीय बिजली का कहर, सात लोग झुलसे
Singrauli News: सीएमएचओ के नोटिस के बाद भी महीनों से खामोशी, वंदना हॉस्पिटल पर सवाल बरकरार
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली में स्टेशन स्तरीय प्रोफेशनल सर्किल कन्वेंशन 2026 का आयोजन
Station Level Professional Circle Convention held at NTPC Singrauli
Siemens Energy India to Invest ₹2,053 Crore in Madhya Pradesh, Set Up Power Transformer Manufacturin
Sidhi News: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटा बल्कर, चालक गंभीर घायल
Delhi High Court Recruitment 2026: Registration for the posts of Senior Personal Assistant and Personal Assistant begins today.
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल दिल्ली हाई कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) और पर्सनल असिस्टेंट (PA) के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 15 सितंबर से शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 05 अक्टूबर है।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए जरूरी योग्यता
एसपीए और पीए के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री के साथ-साथ कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए।
आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित है।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना जरूरी है। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1500 रुपये और एससी एवं एसटी व दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1300 रुपये निर्धारित है।
Delhi High Court Recruitment 2026 Registration Direct Link
कैसे करें एसपीए और पीए के लिए आवेदन
एसपीए और पीए के पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवारों की मदद के लिए यहां ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें।
वेबसाइट के होमपेज पर Job Openings सेक्शन पर जाकर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर लें।
इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
अब रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
अंक में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
पात्रता, आयु, और रजिस्ट्रेशन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।