Singrauli News: UCC विधेयक के खिलाफ सिंगरौली में उठी आवाज, राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Singrauli News: सिमरा नदी में बहे 30 वर्षीय पवन कोल का दूसरे दिन मिला शव, झखरावल में पसरा मातम
Singrauli News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बैढ़न, शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कल
Singrauli News: बारिश में कलिंगा कंपनी के कामगारों पर ‘नो वर्क, नो पे’ की मार?
Singrauli News: झांझी से दोपहा टोला तक 4 किमी सड़क बदहाल, बच्चों की बस तक हुई बंद
Singrauli News: सेफ्टी शूज तक नसीब नहीं, फटे जूतों के सहारे काम कर रहे नगर निगम कर्मचारी
Singrauli News: बारिश ने खोली ननि के विकास की पोल: टूटी पुलिया, धंसी सड़कें और घरों में घुसता पानी
Singrauli News: बारिश में डूबा बैढ़न-शक्तिनगर मार्ग, घुटनों से ऊपर पानी; जान जोखिम में डालकर गुजर रह
RRC NCR Apprentice 2026: अप्रेंटिसशिप के 1853 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट, 31 अगस्त है
RSSB JE Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर इंजीनियर के 874 पदों पर निकली है भर्ती
UPSSSC Recruitment 2026: Registration for the posts of Vidhan Bhavan Guard and Fire Guard begins today.
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक अहम खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विधान भवन गार्ड और फायर गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक को आज यानी 09 जून से एक्टिव कर दिया है। जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में विधान भवन गार्ड या फायर गार्ड के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जून 2026 निर्धारित की गई है।
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 170 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें विधान भवन गार्ड के लिए कुल 120 पद और फायर गार्ड के लिए कुल 50 पद आरक्षित किए गए हैं।
कौन कर सकते हैं अप्लाई
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास PET 2025 का स्कोरकार्ड होना चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा बारहवीं या इसके समकक्ष कक्षा उत्तीर्ण की हो।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना जरूरी है। सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के लिए 25 रुपये जमा करना होगा। आवेदन, पात्रता व फीस से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं। आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा। अब मांगी गई सभी डिटेल और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।