Trending Now

Singrauli News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बैढ़न, शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कल

Rama Posted on: 2026-08-19 11:24:00 Viewer: 40 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बैढ़न, शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कल Singrauli News: Baidhan echoes with chants of 'Har-Har Mahadev'; grand Kalash Yatra marks the commencement of the Shiv Mahapuran Katha.

गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने लिया हिस्सा

Singrauli News: सिंगरौली। श्री नारायण सेवा समिति व्यापार मंडल बैढ़न के तत्वावधान में आयोजित शिव महापुराण कथा के शुभारंभ अवसर पर बुधवार को शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। शिवधाम मंदिर के सामने उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में श्रद्धालुओं के एकत्र होने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद गाजे-बाजे और भगवान शिव के जयकारों के बीच कलश यात्रा रवाना हुई।

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, माताएं और बहनें शामिल हुईं। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति के अनुसार शिव महापुराण कथा का शुभारंभ बुधवार शाम 4 बजे से किया गया। समिति ने बैढ़न सहित जिलेभर के सनातनी श्रद्धालुओं और मातृशक्ति से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कथा श्रवण करने और आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

कीमती सामान सुरक्षित रखने की अपील
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आयोजन समिति ने अपील की है कि लोग सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान को सुरक्षित रखें तथा अनावश्यक रूप से कीमती वस्तुएं लेकर आयोजन स्थल पर न आएं।

पुलिस और नगर निगम का सहयोग
समिति ने आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। वहीं नगर निगम की स्वच्छता टीम भी आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्था बनाए रखने में जुटी है। बताया गया कि नगर निगम की टीम पिछले करीब एक सप्ताह से आयोजन स्थल के साथ आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई का कार्य कर रही है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall