Trending Now

Singrauli News: सिमरा नदी में बहे 30 वर्षीय पवन कोल का दूसरे दिन मिला शव, झखरावल में पसरा मातम

Rama Posted on: 2026-08-19 11:24:00 Viewer: 45 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: सिमरा नदी में बहे 30 वर्षीय पवन कोल का दूसरे दिन मिला शव, झखरावल में पसरा मातम Singrauli News: Body of 30-year-old Pawan Kol, swept away in the Simra River, found on the second day; mourning grips Jhakhrawal.

तेज बहाव में बहने के बाद स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ ने चलाया था सर्च ऑपरेशन

Singrauli News: सिंगरौली। जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत झखरावल गांव में मंगलवार को सिमरा नदी में बहे 30 वर्षीय पवन कोल का शव बुधवार को दूसरे दिन चलाए गए रेस्क्यू अभियान के दौरान बरामद कर लिया गया। शव मिलने की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार पवन कोल मंगलवार को गांव के पास स्थित सिमरा नदी के किनारे शौच के लिए गए थे। इसी दौरान नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वे पानी में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही जियावन थाना पुलिस के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की गई।

घंटों चला रेस्क्यू, नहीं मिला सुराग
स्थानीय गोताखोरों ने नदी में कई घंटों तक तलाश अभियान चलाया, लेकिन मंगलवार देर शाम तक पवन का कोई सुराग नहीं मिल सका। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया। स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरा होने तक सफलता नहीं मिली। बुधवार को घटनास्थल से कुछ दूरी पर नदी के बहाव वाले हिस्से में पवन कोल का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया।

बुधवार को पानी में तैरता मिला शव
रातभर तलाश के बाद बुधवार को दोबारा सर्च अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान घटनास्थल से कुछ दूरी पर नदी के बहाव वाले हिस्से में पवन कोल का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। रेस्क्यू टीम ने शव को बाहर निकाला और पुलिस को सौंप दिया। शव मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की खबर से झखरावल गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

जियावन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की तथा मर्ग कायम किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय चिकित्सालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall